आगरालीक्स…(काम की खबर) आपके वाहन पर फास्टैग स्थाई रूप से चस्पा न होने पर देना होगा दोगुना टोल टैक्स। हाथ में लेकर नहीं चलें।
वाहन के शीशे पर पारदर्शी टेप से चिपका होना चाहिए
नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकृत सूत्रों के मुताबिक फास्टैग के लिए भारतीय राजमार्ग प्रबंधक कंपनी लिमिटेड ने यह निर्देश दिए हैं। यदि फास्टैग को अस्थाई रूप से पारदर्शी टेप द्वारा नहीं चिपकाया तो टोल पर दोगुना टोल चार्ज देना होगा।
चालक के हाथ में लेकर उपयोग पर भी डबल चार्ज
वाहन चालक द्वारा हाथ में लेकर इसका इस्तेमाल किया गया तो भी टोल दोगुना देना होगा। उन्होंने कहा कि फास्टैग को स्थायी रूप से वाहन के आगे के शीशे पर चिपकाएं।