आगरालीक्स… आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय और कॉलेजों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की आज अंतिम तिथि थी, इसे बढ़ा दिया गया है। जानें ( DBRAU, Agra : Web registration date extended till 10th August 2024)
वेब पंजीकरण की तिथि बढ़ाई
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और आगरा के साथ ही मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में संबद्ध 550 कालेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर 1.50 लाख सीटे हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर वेब पंजीकरण करना पड़ता है।
इसके बाद कालेज और आवासीय संस्थान में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकाम सहित अन्य स्नातक स्तर के पाठयक्रमों में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून घोषित की थी। मगर, सीटों की तुलना में 60 प्रतिशत वेब पंजीकरण होने पर तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी। इसके बाद भी 1.05 लाख वेब पंजीकरण हुए हैं। विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि वेब पंजीकरण की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।