आगरालीक्स… आगरा के एक हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट कोआर्डिनेटर पुनीत कुमार किडनी रैकेट में शामिल। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने आगरा से एक सहित 15 किए अरेस्ट। ( Kidney Racket Delhi: Puneet Kumar Transplant Coordinator in Hospital of Agra arrested)
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किडनी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को अरेस्ट किया है। इसमें आगरा के एक हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए मरीज और किडनी देने वाले के बीच में ट्रांसप्लांट कोआर्डिनेटर की नौकरी कर रहा पुनीत कुमार भी शामिल है।
2022 से कर रहा नौकरी, हॉस्पिटल मैनेजमेंट की डिग्री
किडनी रैकेट में शामिल पुनीत कुमार ने 2022 में आगरा के एक हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट के पद पर काम शुरू किया। उसने हॉस्पिटल मैनेजमेंट में डिग्री की है, कई राज्यों के बड़े अस्पतालों में किडनी ट्रांसप्लांट कोआर्डिनेटर का काम कर चुका है। कुछ समय पहले ही उसने आगरा के हॉस्पिटल से नौकरी छोड़ दी है।
मरीज और डोनर के बीच में बात और फर्जी दस्तावेज कराता था तैयार
किडनी रैकेट का सरगना नोएडा का रहने वाला संदीप आर्य है, उसका राइट हैंड पुनीत कुमार है। पुनीत कुमार ट्रांसप्लांट कोआर्डिनेटर की नौकरी कर चुका है इसलिए उसे किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य जानकारी है। पुनीत कुमार मरीज और डोनर के बीच में बात कराने के बाद डोनर को मरीज का रिश्तेदार साबित करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराना था, किसी अन्य राज्य में ले जाकर उसका किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए दस्तावेज तैयार करने के साथ ही अलग अलग विभागों से दस्तावेजों को पास कराता था। हर केस के लिए पुनीत को 50 हजार से एक लाख रुपये मिलते थे और जिस मरीज को किडनी ट्रांसप्लांट की जाती थी उससे 30 से 35 लाख रुपये लिए जाते थे, किडनी डोनर को पांच लाख रुपये तक देखते थे।