नईदिल्लीलीक्स..यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी का इस्तीफा। कार्यकाल खत्म होने से पांच साल पहले ही छोड़ा पद।
राष्ट्रपति को भेजा गया है इस्तीफा
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है।
निजी कारणों से इस्तीफा, अभी स्वीकार नहीं मनोज सोनी का कार्यकाल 2029 में समाप्त होने वाला था। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सूत्र के हवाले से खबर दी है कि यूपीएससी के चेयरमैन मनोज सोनी ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है, उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।