आगरालीक्स…आगरा में शराब लूटने का यह वीडियो देखिए. रोड पर शराब की पेटियां गिरीं और मच गई लूट. महिलाएं भी दौड़ी शराब लूटने…देखें वीडियो
आगरा में एक ट्रक से शराब की पेटियां क्या सड़क पर गिरीं, उसे लूटने के लिए लोगों की होड़ मच गई. किसी ने बाइक रोककर शराब लूटी तो किसी ने पेटियों से निकली शराब को अपनी झोली में भर लीं. मजे की बात ये है कि शराब लूटने में महिलाएं भी दौड़ पड़ीं. उन्होंने भी शराब लूटी. सोशल मीडिया पर इस लूट का वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं.
वायरल वीडियो थाना एत्मादपुर के बरहन रोड स्थित मितावली का है. यहां से एक ट्रक स्पीड से जा रहा था तभी अचानक से उसका पीछे का गेट खुल गया. उसके बाद अंदर से शराब की पेटियां गिरने लगीं. शराब की बोतलें गिरते देख लोगों को उन्हें लूटने की भीड़ लग गई. लोग सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें लेकर भागने लगे. इसमें महिलाएं भी शामिल थीं.