आगरालीक्स…मुड़िया पूर्णिमा पर इस बार भी भक्तो का सैलाब उमड़ा. श्रद्धा भाव के साथ गिर्राज जी की परिक्रमा की. मुड़िया शोभायात्रा भी निकली. देखें फोटोज
ब्रज का सबसे बड़ा मेला मुड़िया पूर्णिमा मेला आज गोवर्धन के साथ पूरे ब्रज में धूमधाम से मनाया जा रहा है. गोवर्धन महाराज की परिक्रमा देने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पावन धरती पर पहुंचे हैं. दानघाटी से पूरे परिक्रमा मार्ग पर सिर्फ गिरिराज जी महाराज के जयकारे और जय उद्घोष ही सुनाई दे रहे हैं. इससे पहले गुरु पूर्णिमा पर मुड़िया शोभायात्रा भी निकाली गई. श्रद्धालुओं ने ढोल और मृदंग की धुन पर नाचते गाते परिक्रमा की. यह यात्रा श्याम सुंदर मंदिर से निकाली गई. वैष्णव संघ के महंत रामकृष्ण दास के नेतृत्व में साधु संत और गुरु सनातन की झांकी के साथ आगे बढ़े.
