आगरालीक्स ….आगरा में कुत्ते को चौथी मंजिला से नीचे फेंका, पसलियां टूटी, मुकदमा दर्ज। ( Agra News : Dog thrown from 4th Floor, Injured)
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में कांशीराम आवास कॉलोनी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार सर्वेक्षण के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी मोहन कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि सूचना पर कांशीराम योजना पहुंचे। यहां लोगों ने बताया कि एक कुत्ता तीसरी मंजिल पर रहता है, कॉलोनी में रहने वाला युवक सोमवार को कुत्ते को चौथी मंजिल पर ले गया, चौथी मंजिल से कुत्ते को नीचे फेंक दिया।
घास में गिरने से बची जान, पसलियां टूटी
कुत्ता चौथी मंजिल से नीचे घास में गिरा, इससे उसकी जान तो बच गई लेकिन पसलियां टूट गई हैं, इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।