आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत संचालित स्नातक स्तर के द्वितीय चतुर्थ, षष्ठम सेमेस्टर मई 2024 का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय द्वारा घोषित कर दिया गया है। परिणाम विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर देखा जा सकता है।
विवि की बीए, बीएससी और बीकाम की सम सेमेस्टर की परीक्षा जून में समाप्त हो गईं थी लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं हुआ था।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि विवि की वेबसाइट पर स्नातक स्तर का सम सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया गया है।