आगरालीक्स…. आगरा में दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने पर अरेस्ट। भाई के साढू ने युवक का दांत से कान काटा।
आगरा के यमुना पार के ट्रांस यमुना थाने में दो घटनाएं हुई। पहले मामले में ट्रांस यमुना कॉलोनी में रहने वाली युवती के घर उसके पति का दोस्त आता था, पांच अप्रैल को वह उनके घर आया, पति घर पर नहीं थे। पार्टी देने की बात कहकर बच्चों के साथ उसे ले गया, कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया, होश आने पर विरोध किया तो धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने युवती के पति के दोस्त अनिकेत को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
युवक का कान काटा
दूसरा मामला भी थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का है। राजनकुंज की रहने वाली मोनिका का कहना है कि रविवार रात को उनके जेठ और जेठानी में झगड़ा हो गया था, उनके पति ने बड़े भाई के ससुरालीजनों को समझौता करने के लिए घर पर बुलाया। ससुरालीजन की जगह बड़े भाई का साढू आ गया। आरोप है कि वह अपने बेटों के साथ आया था, मारपीट और गाली गलौज करने के साथ ही दांत से कान काट दिया, थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।