आगरालीक्स ….आगरा में बाइर्क गैंग द्वारा मंगलसूत्र लूट कर भागने के बाद भी तीन महीने तक मुकदमा दर्ज ना करने पर चौकी इंचार्ज निलंबित। ( Agra News : Chauki Incharge suspend for not lodge FIR in Mangalsutra Loot case)
आगरा की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर पांच के रहने वाले मनीष मानवेंद्र सिंह की बेटी की तबीयत खराब होने पर 11 अप्रैल की रात को पत्नी विनीता दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आए और गले से मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गए। उन्होंने यूपी 112 नंबर पर कॉल पर की, पुलिस आ गई, सीसीटीवी में भी घटना रिकॉर्ड हो गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
चौकी इंचार्ज निलंबित
मनीष मानवेंद्र सिंह का आरोप है कि पुलिस चौकी और थाने के चक्कर लगवाते रहे लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। रविवार को पुलिस आयुक्त से शिकायत की, इसके बाद सोमवार को मुकदमा दर्ज हो सका। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय का मीडिया से कहना है कि मामले में चौकी इंचार्ज अजय जायसवाल की लापरवाही सामने आई है, एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह की रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी अजय जायसवाल को निलंबित कर दिया है।