आगरालीक्स….. आगरा में प्रतियोगी परीक्षाओं की सत्र 2024-25 में तैयारी कराने के लिए आईएएस, पीसीएस प्रशिक्षण के लिए प्रोफेशनल्स की आवश्यकता है।
भूगोल (भारतीय व विश्व), भारतीय राज्य व्यवस्था, इतिहास (प्रचीन, मध्य, आधुनिक, विश्व), सोसायिटी, पर्यावरण व आपदा प्रबंध, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, आन्तरिक सुरक्षा, अन्तर्राष्ट्रीय सम्बंध, भारतीय अर्थशास्त्र, नीतिशास्त्र, करेंट अफेयर, सी-सेट (हिंदी, गणित, अग्रेंजी, तर्कशक्ति), जे0ई0ई0/नीट प्रशिक्षण हेतु गणित, रसायन विज्ञान, भैतिक विज्ञान, जीव विज्ञान विषयों विशेषज्ञों/योग्य/अनुभवी/ प्रोफेशनल व्याख्याताओं से अवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
90 मिनट के लिए दो हजार रुपये
प्रशिक्षण केन्द्रों में अध्यापन का कार्य, अनुभवी एवं प्रोफेशनल व्याख्याताओं की सेवायें अतिथि व्याख्याताओं के रूप में ली जायेगी। योग्य/अनुभवी व्याख्याताओं को जिला स्तर पर चयन समिति की अनुशंसा से परीक्षण व्याख्यान/ट्रायल लेक्चर के उपरान्त मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत कोचिंग में जिला स्तरीय समिति द्वारा सूचीबद्ध किया जायेगा व्याख्यान के लिए आमंत्रित किये जाने वाले विषय विशेषज्ञों /वार्ताकारों/व्याख्याताओं कों प्रति व्याख्यान शासन द्वारा निर्धारित दर रुपये -2000 के अनुरूप भुगतान किया जायेगा तथा एक व्याख्यान की अवधि 90 मिनट होगी। उक्त से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों में अध्यापन कार्य हेतु योग्यता रखने वाले व्यक्ति सादे कागज पर आवेदन (बायोडाटा) के साथ समस्त शैक्षिण योग्यता व अनुभव प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर लिफाफे पर कोर्स/प्रतियोगी परीक्षा का नाम व मोबाइल नम्बर डालकर कार्यालय, डा0 बी0आर0 अम्बेडकर आई0ए0एस0/पी0सी0एस0 परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, खन्दारी, मथुरा बाईपास रोड़,, आगरा में दिनांक एक अगस्त को की सांय 05 बजे तक कार्यालय समय में डाक द्वारा अथवा सीधे जमा कर सकते हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि उक्त तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नही किये जायेगें।