आगरालीक्स…. आगरा में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की जांच के लिए चार डॉक्टरों की कमेटी गठित। ( Agra News : Four Members Doctor Committee for CHC, PHC Survey)
स्वास्थ्य केन्द्रों के कायाकल्प योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की जिला स्तरीय समिति से निरीक्षण कराया जाए इसके लिए सभी 29 स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए चेक प्वाइंट बनाकर उपलब्ध करा दिया जाए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा 04 डॉक्टरों की समिति का गठन किया गया है तथा समिति के सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के साथ ही उसमें यह भी इंगित करें कि स्वास्थ्य केन्द्र में क्या-क्या कमियां हैं, जिन्हें दूर करना है। उन्होंने समिति को यह भी निर्देश दिए की जिन स्वास्थ्य केन्द्रों द्वारा सेल्फ एसेसमेंट में अच्छा प्रदर्शित किया गया है उनका पहले निरीक्षण करें तथा सबसे खराब प्रदर्शन वाले केन्द्रों का अंत में निरीक्षण किया जाए।
चिन्हित की जाएंगी आशा
आशा मानदेय की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारीने निर्देश दिए की आशाओं के मानदेय से उनके द्वारा किए गए कार्यों का आकलन किया जा सकता है। ऐसी आशाओं को चिन्हित किया जाए जिनके द्वारा औसतन 03 हजार रूपये से कम मानदेय प्राप्त किया गया है। उन चिन्हित आशाओं से स्वयं बात करें और मोटिवेट करें यदि फिर भी उनके कार्य प्रणाली में सुधार नहीं आता है तो उन्हें हटाने तथा नई आशा के चयन की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने सभी एमओआईसी को निर्देश दिए कि यदि उन्होंने किसी भी आशा का मानदेय सम्बन्धी कोई भी प्रपत्र रोका है तो उनके विरूद्ध भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा एमओआईसी पिनाहट को आशाओं के मानदेय प्रपत्र प्रस्तुत न करने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को विशिष्ट प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने विकास खण्ड बाह के ग्राम बटेश्वर की आशा पप्पी का विगत दो वर्षों में किए गए कार्यों के सापेक्ष प्राप्त मानदेय का रिकार्ड चेक करने के साथ ही अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए।