Friday , 14 March 2025
Home आगरा Agra News: Honored the forms of Maharaj Agrasen and Queen Madhavi…#agranews
आगरा

Agra News: Honored the forms of Maharaj Agrasen and Queen Madhavi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियां शुरू. महाराज अग्रसेन व महारानी माधवी के स्वरूपों का किया सम्मान

नवरात्रि के प्रथम दिन पड़वा को प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली महाराजा अग्रसेन जयन्ती की तैयारियां अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा जोर-शोर से शुरु कर दी गईं हैं। महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के रूप में लाजपत अग्रवाल व निर्मला देवी अग्रवाल का चयन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके आवास टेढ़ी बगिया पर सम्मान समारोह आयोजित कर उनका आशीर्वाद लिया और शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार कर सभी सदस्यों को कार्यभार सौंपा।

संगठन की अध्यक्ष निशा सिंघल, मुख्य संरक्षक विनोद अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक राजेश अग्रवाल, दिनेश गर्ग, सुभाष अग्रवाल ने लाजपत अग्रवाल व निर्मला देवी का पगड़ी व माला कर सम्मान किया। मिष्ठान व फल प्रदान किए। वहीं चयनित स्वरूपों ने भी सभी सदस्यों को अपने आशीर्वाद स्वरूप उपहार व पटका पहनाकर विदाई दी। अध्यक्ष निशा सिंघल ने बताया कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयन्ती का पांच दिवसीय आयोजन धूमधान से होगा। शोभायात्रा में कर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। मेहंदी उत्सव व आमंत्रण यात्रा भी निकलेगी। सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी गईं हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय गर्ग, जगदीश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, देवेन्द्र, मुकेश सोनू, अंशुल प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

आगरा

Agra Weather: Dark clouds covered the sky, drizzle also started… Yellow weather alert from today till 16 March…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. काले घने बादल छाए, बूंदाबांदी भी होने लगी...

error: Content is protected !!