आगरालीक्स …आगरा के कोठी मीना बाजार का नाला कई जान ले चुका है। कार की टक्कर से नाले में गिरे मां बेटे, मां की मौत, बेटे की दोनों पैर की हड्डी टूटी। ( Agra Video News : Woman drown in drain died, son rescued after car hit scooty)
आगरा में बुधवार शाम को कोलियाई शाहगंज स्थित नमक की मंडी के रहने वाले इखलाक की पत्नी शाहिना के दांत में दर्द था, बेटा शुजात स्कूटी से मां शाहिना को डॉक्टर को दिखाने के लिए गुरु का ताल लेकर गया। डॉक्टर को दिखाने के बाद शाम 4.30 बजे घर लौट रहा था। कोठी मीना बाजार पर सत्तो फूड कोर्ट के सामने पीछे से कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी, उस समय बारिश भी हो रही थी।
मां बेटे नाले में गिरे, पेशकार ने बचाया बेटा
कार की टक्कर से स्कूटी सवार शाहिना और शुजात बाउंड्री बाल छोटी होने के कारण नाले में गिर गए। उसी समय एसीपी के पेशकार हेमंत और मनीष जा रहे थे, हेमंत मां बेटे को बचाने के लिए नाले में कूद गए। बेटा शुजात को नाले से निकाल लिया लेकिन शाहिना का पता नहीं चला।
800 मीटर दूर मिला शव
नगर निगम के साथ ही दमकल कर्मियों ने नाले में शाहिना की तलाश शुरू की। 800 मीटर दूर राजनगर में नाले में शाहिना का शिव मिल गया। इससे आक्रोशित लोग कोठी मीना बाजार नाले के पास पहुंच गए। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।
कार कौन चला रहा था, चल रही जांच
एसीपी लोहामंडी मयंत तिवारी का मीडिया से कहना है कि कार राजकुमार के नाम रजिस्टडर्ढ है, इसे उसने शाहगंज के रहने वाले राधे मल्होत्रा बेच दिया था, राधे मल्होत्रा का कहना है कि उन्होंने कार बेच दी है और एग्रीमेंट है, कार कौन चला रहा था यह सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चलेगा।
नाले में गिरने से मौत
2017 में कोठी मीना बाजार नाले में गिरने से साइकिल सवार की मौत हो गई
2019 में लगड़े की चौकी नाले में गिरने से किशोर की मौत हो गई थी
काजीपाड़ा नाले में बारिश के दौरान मां के साथ जा रहा बच्चा गिर गया था