आगरालीक्स …आगरा में छात्रवृत्ति के लिए कर सकते हैं आवेदन, 75 प्रतिशत उपस्थित अनिवार्य। ( Agra News : 75 % Attendance Mandatory for Scholarship#Agra )
वित्तीय वर्ष 2024-25 में अनुसूचित जाति/जनजाति व सामान्य वर्ग पूर्णदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समय-सारिणी जारी की गयी है, एकेटीयू व बीटीई के नॉन काउन्सिलिंग से प्रवेशित छात्र छात्रवृत्ति हेतु आवेदन न करें, बल्कि जी मेंस/जी सीयूपी एण्ड सीयूईटी की परीक्षा में सम्मिलित होकर आवेदन करने पर ही छात्रवृत्ति देय होगी। 75 प्रतिशत या उससे अधिक अटेंडेन्स वाले छात्रों को छात्रवृत्ति देय हैं, इसलिए छात्र प्रतिदिन होने वाली कक्षाओं में अध्ययन हेतु अवश्य सम्मिलित हों। छात्र/संस्था/विश्वविद्यालय स्तर से आवेदन अग्रसारित करने में अंतिम निर्धारित तिथि की प्रतीक्षा न करके समस्त औपचारिकता पूर्ण करके तत्काल आवेदन करने हेतु संवेदनशील बरतने हुए कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
संस्थाओं से अपेक्षा की जाती है कि ऑनलाइन प्राप्त सभी छात्रों के आवेदन को रिसीव करते हुए नियमावली के नियमों के तहत गहन परीक्षण करके डाटा सही होने पर ही सत्यापन के उपरांत आवेदन अग्रसारित किया जाय। गलत डाटा को रिजेक्ट करें, किसी भी दशा में संस्था या विश्वविद्यालय अपने स्तर पर आवेदन को पेंडिग न रखे और गलत व फर्जी छात्रों या फर्जी अभिलेखों पर आधारित डाटा अग्रसारित न करें। विश्वविद्यालयों से अपेक्षा की गई है कि मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों में सक्षम स्तर से 05 स्वीकृत सीटों की संख्या व फीस की धनराशि को ही डीएससी से लॉक किया जाय।