आगरालीक्स…आगरा से एक और वंदे भारत एक्सप्रेस. आगरा कैंट से उदयपुर के लिए वंदेभारत में कीजिए सफर. जानें टाइमिंग और कितना समय लगेगा…
रेलवे की ओर से आगरा को एक और सौगात दी गई है. आगरा को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है. आगामी दो सितंबर से वंदेभारत एक्सप्रेस आगरा कैंट से उदयपुर के बीच चलेगी. यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी.
रेलवे के अनुसार उदयपुर से आगरा कैंट के बीच ट्रेन संख्या 20981 का संचालन दो सितंबर से शुरू होगा. ट्रेन उदयपुर से सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी जो कि दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर आगरा कैंट पहुंचेगी. वहीं आगरा कैंट से यह दोपहर तीन बजे रवाना होगी और रात में 11 बजकर 45 मिन पर उदयपुर पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर रुकेगी
यह ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, कोटा, सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी स्टेशन पर रुकेगी. जल्द ही इस ट्रेन का किराया भी तय कर दिया जाएगा.