आगरालीक्स…आगरा के एसएन का कमाल…बाहर से टेढ़ी और अंदर से विकृत नाक की हड्डी का किया सफलर आपरेशन. राइनोप्लासटी से किया इलाज. जानें क्या है राइनोप्लास्टी
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के ईएनटी विभाग में नाक की बाहरी विकृति (एक्सटर्नल डिफॉर्मिटी) का सफल ऑपरेशन किया गया है। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रितु गुप्ता ने बताया कि मरीज दो साल पहले दुर्घटना का शिकार हुआ था, जिससे उसकी नाक में गंभीर चोटें आई थीं। चोट के बाद मरीज की नाक में बाहर से टेढ़ापन और अंदर से हड्डी की विकृति विकसित हो गई थी, जिससे नाक बंद हो चुकी थी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि मरीज की इस स्थिति का इलाज उनके ईएनटी विभाग में किया गया, जहां उन्होंने टेढी नाक की हड्डी को ठीक किया और ग्राफ्टिंग के जरिए नाक की संचरना को सुधारने के लिए सफल प्रयास किया। इस ऑपरेशन के बाद मरीज की नाक का टेढ़ापन और विकृति ठीक हो गई, जिससे उसकी सांस लेने की समस्या भी हल हो गई है।
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के ईएनटी विभाग में आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का उपयोग करके जटिल नाक विकृतियों का सफल उपचार किया जा रहा है।
नाक की सर्जरी (राइनोप्लास्टी) के बारे में जानकारी और जनहित में संदेश
नाक हमारे चेहरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो न केवल हमारी शारीरिक सुंदरता में योगदान देता है बल्कि हमारे आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। कई बार दुर्घटनाओं, जन्मजात विकृतियों या अन्य कारणों से नाक की संरचना में विकृति आ जाती है, जिसे चिकित्सा भाषा में सैडल नोज़ डिफॉर्मिटी कहा जाता है। सैडल नोज़ की समस्या में नाक की हड्डी या कार्टिलेज कमजोर या धँसी हुई दिखाई देती है, जिससे नाक की बनावट असामान्य हो जाती है। इस समस्या का समाधान राइनोप्लास्टी, यानी नाक की सर्जरी से
किया जा सकत
राइनोप्लास्टी क्या है?
राइनोप्लास्टी एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें नाक की संरचना को सुधार कर उसकी बनावट को सही किया जाता है। इस सर्जरी के माध्यम से नाक की हड्डी, कार्टिलेज या त्वचा में परिवर्तन किया जा सकता है, जिससे नाक का आकार और उसके कार्य में सुधार होता है।
राइनोप्लास्टी के फायदे:
- सौंदर्य में सुधार: नाक की सर्जरी से चेहरे की बनावट में संतुलन और सौंदर्य बढ़ता है।
- स्वास लेने में सुधार: कई मामलों में, नाक की विकृति सांस लेने में भी
परेशानी उत्पन्न करती है, जिसे राइनोप्लार ठीक किया जा सकता है।
राइनोप्लास्टी के फायदे:
- सौंदर्य में सुधार: नाक की सर्जरी से चेहरे की बनावट में संतुलन और सौंदर्य बढ़ता है।
- स्वास लेने में सुधार: कई मामलों में, नाक की विकृति सांस लेने में भी परेशानी उत्पन्न करती है, जिसे राइनोप्लास्टी द्वारा ठीक किया जा सकता है।
- आत्मविश्वास में वृद्धिः सही नाक का आकार पाने के बाद व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह समाज में खुलकर सामने आ पाता है।
यह सर्जरी किन लोगों के लिए है?
राइनोप्लास्टी उन सभी लोगों के लिए उपयोगी है जो नाक की बाहरी संरचना में विकृति, जैसे सैडल नोज़, से पीड़ित हैं। इसके अलावा, जिनकी नाक की बनावट जन्म से असामान्य हो, वे भी इस सर्जरी से लाभान्वित हो सकते हैं।