Saturday , 2 May 2026
Home आगरा Agra News: Attempt to capture government land in Babarpur, notice to two dozen people…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Attempt to capture government land in Babarpur, notice to two dozen people…#agranews

201

आगरालीक्स…आगरा के बाबरपुर में नगर निगम की 250 एकड़ जमीन पर हो रहा कब्जे का प्रयास. पक्का निर्माण भी हो गया शुरू. दो दर्जन लोगों को नोटिस

बाबरपुर में दबंग सरकारी भूमि को कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने नोटिस की कार्रवाई शुरु कर दी है। पिछले एक सप्ताह में नगर निगम ने दो दर्जन लोगों को नोटिस जारी कर सात दिन में साक्ष्य उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं।

बाबरपुर में नगर निगम की करीब ढाई सौ एकड़ भूमि पड़ी हुई है। इस पर तमाम लोग लंबे समय से कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में यहीं के दबंग किस्म के कुछ लोगों ने परिक्रमा मार्ग को डायवर्ट कर भूमि समतल कर लिया और उस पर पक्के निर्मण करना प्रारंभ कर दिया था। जानकारी होने पर हरकत में आये नगर निगम प्रशासन ने अब ऐसे निर्माणों पर रोक लगाते हुए जमीन पर हक जताने वाले लोगों को नोटिस जारी कर साक्ष्य सात दिन में तलब कर लिए हैं। नोटिस की कार्रवाई नगर निगम की ओर से पिछले एक सप्ताह से की जा रही है । गुरुवार को भी नगर निगम के राजस्व निरीक्षक वैभव यादव ने मौके पर प्रर्वतन दल के साथ लोगों को नोटिस तामील कराये। आज भोलू पुत्र फागुनी, लोगश्री, शेर सिंह उर्फ शेरा, प्रीतम पुत्र श्री राम सिंह को नोटिस तामील कराये गये।

नगर निगम अपनी भूमि की हदबंदी कराने के लिए पिछले दिनों तहसील प्रशासन के साथ मिलकर इस भूमि का सर्वे भी करा चुका है। नगर आयुक्त को क्षेत्रीय लोगों ने जानकारी दी थी कि इस भूमि पर वहीं के रहने वाले शेर सिंह और भाव सिंह जैसे प्रभावशाली लोग अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद तत्काल उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिये थे। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम,राजस्व निरीक्षक वैभव यादव और जेडएसओ संजीव यादव के साथ प्रवर्तन टीम को लेकर पहुंचे थे। मौके पर प्लाट काट कर पांच स्थानों पर लोगों ने बाउंडीवाल बना ली थी। इसके अलावा एक स्थान पर समतल करके भूमि को घेरने का प्रयास हो रहा था। नगर निगम की टीम को देखकर अवैध रुप से कब्जा करने वाले लोग मौके पर आ गये थे। उन्होंने भूमि पर अपना मालिकाना हक होने की बात कही लेकिन नगर निगम अधिकारियों को रिकार्ड उपलब्ध नहीं करा सके थे। प्लॉट काट कर बनाई दीवारों को निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त करा दिया था। इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि खाली पडी जमीन की हदबंदी करा कर निगम उसे अपने कब्जे में लेगा। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Man & his Girl Friend dead body found dead in room, Video

मथुरालीक्स …Agra News: वीडियो न्यूज, युवक और उसकी गर्ल फ्रेंड का शव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Toll rate decided for Agra Northern Byepass

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रैपुरा जाट से खंदौली तक बने उत्तरीबाईपास...

आगरा

Obituaries of Agra on 2nd May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: 48 year old OTT service provider Company manager health deteriorate in woman colleague room in Five star hotel, Died

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के फाइव स्टार होटल में ओटीटी कंपनी के...

error: Content is protected !!