Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Divisional Commissioner and DM reached RTO, GST and Registry office in Agra…#agranews
आगरा

Divisional Commissioner and DM reached RTO, GST and Registry office in Agra…#agranews

344

आगरालीक्स…आगरा में आरटीओ, जीएसटी और रजिस्ट्री आफिस में पहुंचे मंडलायुक्त और डीएम…इन स्थितियों को देख आया गुस्सा. दिए ये निर्देश

सरकारी विभागों एवं कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों अथवा दलालों का प्रवेश न हो, इस के दृष्टिगत आज मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी ने संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ), वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) और सदर तहसील में निबंधन कार्यालय (रजिस्ट्री) का जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी जी संग औचक निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने सर्वप्रथम आरटीओ में समस्त कार्यालयों का निरीक्षण किया और देखा कि परिसर में कोई बाहरी व्यक्ति तो बेवजह नहीं घूम रहा है। काउटंर पर लाइसेंस बनवाने हेतु लाइन में खड़े आवेदकों से बातचीत की। इसके बाद प्रवर्तन विभाग और कर/एनओसी अनुभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय के बाहर जमीन पर रखे फाइलों के बंडल देख नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए। वहीं कार्यालय में जगह जगह दीवारों पर धूम्रपान की पीक और गंदगी दिखाई दी। सफाई करवाकर डस्टबिन रखने एवं कार्यालय परिसर के अन्दर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ जुर्माना का कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये।

लेखा अनुभाग का निरीक्षण करते हुए हल्के/भारी वाहन हस्तांतरण विभाग में पहुंचने पर देखा गया कि विभाग की छत से जगह-जगह प्लास्टर टूट रहा था। जर्जर छत के नीचे कर्मचारी बैठकर अपना काम कर रहे थे। मण्डलायुक्त महोदया ने किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने हेतु कर्मचारियों को सुरक्षित जगह बैठाने तथा जर्जर छत का जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए। कर्मचारियों व निजी स्टाॅफ की उपस्थिति रजिस्टर चेक किया और चेतावनी दी कि परिसर में कोई बाहरी व्यक्ति या दलाल का प्रवेश न हो। यदि ऐसा हुआ तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद मण्डलायुक्त ने जयपुर हाॅउस स्थित जीएसटी कार्यालय का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त, अपर आयुक्त, उप आयुक्त और वाणिज्य कर अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। परिसर में घूम रहे लोगों से बातचीत कर यह जानने का प्रयास किया कि कोई बाहरी या अनाधिकृत व्यक्ति तो नहीं घूम रहा। संयुक्त आयुक्त काॅर्पोरेट सर्किल कार्यालय में रखे फाइलों के बस्ते की स्थिति को देखा। बस्ते खराब स्थिति में थे, उन पर धूल भी जमी हुई थी। निर्देश दिए कि दीवारों व छतों पर पुट्टी व पेंट कराने के साथ बस्तों को व्यवस्थित रूप से रखा जाए। जीएसटी भवन के खराब मेंटनेस पर सवाल उठाए तो संबंधित अधिकारी अवगत कराया गया कि वर्ष 2007 से भवन का मेंटनेंस नहीं हुआ है। इस बार प्रस्ताव भेज दिया गया है। धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। काम शुरू होना बाकी है। काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही हिदायत दी कि परिसर के अंदर किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा दलाली करने की शिकायत न मिले।

मण्डलायुक्त ने सदर तहसील में निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। रिकाॅर्ड रूम में जाकर रिकाॅर्ड चेक किया। नकल समय से जारी न होने की शिकायत मिली। संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में सभी लंबित नकल जारी करें एवं भविष्य में निर्धारित समय पर ही नकल जारी किए जायें। उपनिबंधक कार्यालयों का निरीक्षण किया। यहां भी परिसर में धूम्रपान और गंदगी देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान कोई प्राइवेट आदमी अनाधिकृत तरीके से काम करते नहीं पाया गया। निर्देश दिये कि सभी सरकारी आफिसों में नियमित साफ सफाई रखी जाए, अंदर कार्यालयों में कोई अनाधिकृत या दलाल प्रवत्ति का व्यक्ति न पाया जाए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 24th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

आगरा

Agra Weather: Cold winds have intensified the chill in Agra; maximum temperatures have dropped…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट....

error: Content is protected !!