Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा DBRAU, Agra: Engineering girl student molested in car by senior, Fir lodge#Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

DBRAU, Agra: Engineering girl student molested in car by senior, Fir lodge#Agra

281

आगरालीक्स…(.Agra News, Symbolic Photo)…. आगरा में इंजीनियरिंग छात्रा को उसके सीनियर ने खींचकर कार में जबरदस्ती बिठाया, हाथ पैर बांधकर किया रेप, अर्धनग्न अवस्था में रोड पर फेंका, मुकदमा दर्ज। जानें पुलिस का क्या है कहना। ( DBRAU, Agra: Engineering girl student molested in car by senior, Fir lodge)


आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की इंजीनियरिंग की छात्रा ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा का कहना है कि वह विवि से इंजीनियरिंग कर रही है, उसका इमीजिएट सीनियर , पिछले साल बीई पूरी कर चुका है।। उसने​ विवि में कई छात्राओं को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ संबंध बनाए, आरोप है कि इस छात्रा से भी दोस्ती करने के लिए कहा लेकिन छात्रा ने मना कर दिया। इससे बाद वह उसके पीछे पड़ गया। ( Agra News )


कार में किया रेप
छात्रा का आरोप है कि 10 अगस्त को वह कारगिल चौराहे के पास खड़ी थी, उसी समय सीनियर छात्र कार से वहां आ गया। उसे खींचकर कार में बिठा लिया। कार को कुछ दूरी पर ले गया, कार के शीशे पर उसने पर्दा लगा रखा था। छात्रा के हाथ पैर बांध दिए, इसके बाद छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर मारपीट की और अर्धनग्न अवस्था में उसे रोड पर फेंक कर भाग गया। छात्रा की तहरीर पर थाना सिकंदरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


जम्मू में मिली छात्र की लॉकेशन
इस मामले में थाना सिकंदरा के प्रभारी नीरज कुमार शर्मा का मीडिया से कहना है कि छात्रा का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सीनियर छात्र की लॉकेशन जम्मू के एक कॉलेज में मिली है, पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है, जिससे सही मामला सामने आ सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!