आगरालीक्स आगरा में लिफ्ट मांगकर बाइक और स्कूटी के पीछे बैठकर जेब काटने वाले बदमाश को पुलिस ने किया अरेस्ट। ( Agra News : Pick pocket thieve arrested in Agra #Agra )
आगरा के फतेहाबाद पुलिस को बाइक और स्कूटी सवार से लिफ्ट मांगकर जेब काट कर चोरी करने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। फतेहाबाद पुलिस ने एक बदमाश को अरेस्ट कर लिया। उसके पास से एक बिना नंबर की बाइक और 2200 रुपये कैश जब्त किया गया है।
लिफ्ट मांगने के बाद काट लेने थे जेब
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रात के समय स्कूटी और बाइक सवार से लिफ्ट मांगते थे, ऐसे रास्ते पर खड़े हो जाते थे जहां वाहन कम चलते हैं। अक्सर लोग लिफ्ट दे देते थे, पीछे बैठने के बाद बाइक और स्कूटी सवार की चेब काट कर रुपये और मोबाइल निकाल लेते थे। रुपये निकालने के बाद बाइक से उतर जाते थे।