Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s car racer Shahan will race for John Abraham’s team in IRL…#agranews
आगराटॉप न्यूज़देश दुनिया

Agra News: Agra’s car racer Shahan will race for John Abraham’s team in IRL…#agranews

288

आगरालीक्स…आगरा के कार रेसर शाहान करेंगे जॉन अब्राहम की टीम के लिए रेस. गोवा में होने जा रही है इंडियन रेसिंग लीग. सौरव गांगुली, नागा चैतन्या, अर्जुन कपूर की टीम भी होंगी शामिल

आगरा के युवा अंतर्राष्ट्रीय कार रेसर शाहान को इण्डियन रेसिंग लीग (आईआरएल) 2024 के लिए चुना गया है। उन्हें प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम की गोवा ऐसर्स टीम में शामिल किया गया है। इस साल के आईआरएल संस्करण में छह रेसिंग टीमें हिस्सा लेंगी। हैदराबाद की टीम के मालिक दक्षिण भारतीय सुपरस्टार नागा चैतन्या (नागार्जुन के बेटे), दिल्ली टीम के मालिक अभिनेता अर्जुन कपूर, कोलकाता की टीम के मालिक पूर्व क्रिकेटर और भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, और गोवा टीम के मालिक अभिनेता जॉन अब्राहम हैं। इसके अलावा, बैंगलुरु और चेन्नई की टीमें भी इस प्रतिस्पर्धा का हिस्सा होंगी।

प्रत्येक टीम के पास इटली की वुल्फ कंपनी की दो रेस कारें और चार ड्राइवर होंगे, जिनमें एक भारतीय ड्राइवर जो भारत में रेस करता हो, एक भारतीय मूल का ड्राइवर जो विदेश में रेस करता हो, एक विदेशी मूल का ड्राइवर, और एक विदेशी मूल की महिला ड्राइवर शामिल हैं।

20 वर्षीय शाहान की गोवा टीम में उनकी साथी ड्राइवर पोलैंड की 29 वर्षीय महिला गेब्रिएला जिलकोवा, 28 वर्षीय साउथ अफ्रीका के राउल हाइमन और 23 वर्षीय बैंगलुरु के सोहेल शाह होंगे। आईआरएल 2024 में पांच राउंड होंगे, जिनमें पहला राउंड 24-25 अगस्त को चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर होगा। दूसरा राउंड 30 अगस्त – 1 सितंबर को चेन्नई शहर की सड़कों पर रात में फ्लड लाइट्स के नीचे होगा, जो भारत की पहली नाइट रेस होगी। तीसरे राउंड 13-15 सितंबर कोयंबतूर में, चौथे, और पांचवें राउंड के स्थानों की घोषणा अभी नहीं की गई है।

आईआरएल का पहला संस्करण 2022 में आयोजित हुआ था, जहां शाहान ने दिल्ली स्पीड डीमंस टीम के लिए रेस की और दिल्ली की टीम को एकमात्र जीत दिलाई। 2023 में दिल्ली की टीम ने फिर से शाहान को चुना, लेकिन उन्होंने उस सीजन में FIA फार्मूला 4 इंडियन कार रेसिंग में हिस्सा लेने के कारण आईआरएल में भाग नहीं लिया। FIA F4 में शाहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, तीन रेस में पहला स्थान, एक रेस में दूसरा स्थान, और तीन रेस में तीसरा स्थान प्राप्त करके भारतीय ड्राइवर की श्रेणी में नया कीर्तिमान स्थापित किया।

शाहान ने आठ साल की उम्र में मोटरस्पोर्ट्स में कदम रखा और गो-कार्टिंग से शुरुआत की। उन्होंने चार बार राष्ट्रीय कार्टिंग चैंपियनशिप जीती, एशियन कार्टिंग चैंपियनशिप भी जीती, और 2021 में राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियन बने। उन्होंने विदेशों में भी पोडियम फिनिशेस हासिल की हैं। आठ राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप जीते और चार बार सर्वश्रेष्ठ ड्राइवर ऑफ़ द ईयरका अवार्ड पाये हुए शाहान की गिनती भारत के शीर्ष रेसिंग ड्राइवर मे होती है।

शाहान ने कहा, “मुझे गोवा ऐसर्स टीम द्वारा चुने जाने पर बेहद खुशी है। जॉन अब्राहम के बाइक्स और कारों के शौक के बारे में सब जानते हैं, लेकिन उन्हें मोटरस्पोर्ट्स, विशेष रूप से कार रेसिंग, में भी गहरी रुचि है। मैं उनके साथ मिलकर टीम को विजयी बनाने की पूरी कोशिश करूंगा।”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

देश दुनिया

Agra News: Passengers who purchase reserved tickets at railway reservation counters will also have the option to avail of travel insurance.

आगरालीक्स…अब रेलवे काउंटर से आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को भी मिलेगी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

error: Content is protected !!