आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर झमाझम बारिश ने आगरा का मौसम किया सुहाना. कृष्ण जन्म की खुशी मौसम ने की दोगुनी…जानें आज का तापमान
जन्माष्टमी पर आज मेघ भी आगरा पर मेहरबान है. दिन में पड़ी झमाझम बारिश ने आगरा का मौसम सुहाना कर दिया है. एक ओर जहां घर—घर में कृष्ण जन्म की तैयारियां चल रही हैं तो वहीं दूसरी ओर मौसम ने इस खुशी को दोगुना कर दिया है.
आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज और कल बारिश की संभावना है तो वहीं आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन बारिश के आसार लगातार बनेंगे.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 26/08/24) 32.0
Departure from Normal(oC) -1.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/08/24) 26.2
Departure from Normal(oC) 1.5