Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Patient admit after Food poising due to Kuttu Flour in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Patient admit after Food poising due to Kuttu Flour in Agra #agra

434

आगरालीक्स ..( Agra News ) ..आगरा के एसएन और प्राइवेट हॉस्पिटलों में बड़ी संख्या में कुट्टू के आटे की पूड़ी, पकोड़ी खाने के बाद उल्टी, दस्त, बेचैनी और घबराहट के मरीज भर्ती। सैंपल लिए। आस पास के जिलों के मरीज भी कराए गए भर्ती। ( Agra News : Patient admit after Food poising due to Kuttu Flour in Agra)


जन्माष्टमी पर पूरे परिवार ने व्रत रखा, व्रत में फलहार के लिए कुट्टू की पूड़ी, पकोड़ी सहित अन्य अन्य व्रत का फलहार किया। इससे यमुना पार के रोशन मोहल्ला और जलेसर रोड स्थित गौतम नगर के अलग अलग परिवार के दो दर्जन लोगों को परेशानी होने लगी। उल्टियों के साथ ही पेट दर्द और बेचैनी होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया। इसमें बच्चे भी शामिल हैं।


नर्स के पूरे परिवार को फूड प्वाइजनिंग
गौतम नगर की रहने वाली नर्स रीना देवी खंदारी में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। कुट्टू की पूड़ी खाने के बाद रीना देवी के साथ उनके पति मेघश्याम और बच्चों को उल्टियां होने लगीं। बेचैनी और घबराहट की समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया।
अलग अलग क्षेत्रों से मरीज भर्ती
कुट्टू के आटे की पूड़ी और पकोड़ी खाने के बाद अलग अलग क्षेत्र से मरीज एसएन और निजी अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। कुछ मरीजों के खाने के थोड़ी देर बाद ही तबीयत बिगड़ गई थी तो कई को सुबह समस्या हुई।


घबराएं नहीं, डॉक्टर को दिखाएं
व्रत में खाली पेट रहने के बाद चिकनाई युक्त कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने और कुट्टू के आटे में मिलावट सहित कई अन्य कारण से तबीयत बिगड़ सकती है। तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को दिखाएं, अधिकांश मामलों में मरीज ठीक हो जाते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!