Tuesday , 21 July 2026

मथुरालीक्स…( Thakur Banke Bihari Mangla Aarti 2024) ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में साल में एक बार होने वाली मंगला आरती में किसे प्रवेश मिलेगा। कैसे होंगे दर्शन। आज रात 1.55 बजे मंगला आरती। मान्यता।


वृन्दावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में आज यानी मंगलवार 27 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसके साथ ही ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में साल में एक बार होने वाली मंगला आरती होगी। मंगला आरती में शामिल होने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं, दो वर्ष पहले मंगला आरती में भीड़ के चलते दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। इसके बाद मंगला आरती में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट से अनुमति मांगी गई। ( Thakur Banke Bihari Mangla Aarti 2024 @ 1.55 PM Today, Entry & Other Detail)


600 श्रद्धालुओं को ही मिलेगा प्रवेश ( Who get entry in Mangla Aarti)
हाईकोर्ट के आदेश पर ठाकुर बांके​बिहारी मंदिर में मंगला आरती के लिए 600 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसमें मंदिर के सेवायत और अधिकारी ही शामिल हो पाएंगे, मंगला आरती के लिए पास जारी किए गए हैं। देश विदेश से श्रद्धालु मंगला आरती में शामिल होने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं।


12 बजे कान्हा का जन्मोत्सव, 1.55 बजे मंगला आरती ( Devotees entry in Banke Bihari temple)
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में आज जन्माष्टमी मनाई जा रही है। रात 12 बजते ही अजन्मे के जन्म के जश्न में श्रद्धालु डूब जाएंगे। पंचगव्य और इत्र से ठाकुर जी का महाभिषेक होगा। इसके बाद पट बंद हो जाएंगे। रात 1.45 बजे पट खुलेंगे और रात 1.55 बजे से मंगला आरती होगी।


रात 2.15 बजे से सुबह 5.30 बजे तक होंगे दर्शन
मंगला आरती में 600 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मंगला आरती होने के बाद रात 2.15 बजे आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोल दिए जाएंगे। सुबह 5.30 बजे तक ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद पट बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद 7.45 बजे मंदिर के पट हर रोज की तरह खुलेंगे।

27 -28 अगस्त ठाकुर बांके बिहारी मंदिर मंगलाआरती ( Mangla Aarti Schedule )
रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा, पट बंद हो जाएंगे
रात 1.45 बजे पट खुलेंगे
रात 1.55 बजे मंगला आरती होगी
रात 2.15 बजे से श्रद्धालु लाइन में लगर दर्शन कर सकेंगे
सुबह 5.30 बजे पट बंद हो जाएंगे
सुबह 7.45 बजे हर रोज की तरह पट खुलेंगे

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Two died in Agra-Lucknow Expressway after Car collide with truck

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार को...

बिगलीक्स

Agra Education News: 89 Medal List for DBRAU Agra Univ. Convocation on 3rd August 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा...

आगरा

Obituaries of Agra on 21st July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Water supply disrupt on 22nd & 23rd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कल से दो दिन एक चौथाई शहर...

error: Content is protected !!