Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Accidents are increasing in Agra at night, know four reasons
आगराबिगलीक्स

Agra News: Accidents are increasing in Agra at night, know four reasons

220

आगरालीक्स…आगरा में रात को एक्सीडेंट बढ़ रहे हैं. दो दिन पहले युवा सराफा कारेाबारी की जान चली गई. जानिए वो चार कारण, जो बन रहे वजह

आगरा में दो दिन पहले युवा सराफा कारोबारी की एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब के सामने कार एक्सीडेंट से दर्दनाक मौत हो गई. युवा कारोबारी की मौत से एक ओर जहां उसके परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं कारोबार जगत में भी शोक छा गया, लेकिन यहां बात एक्सीडेंट के कारणों की है. एक सर्वे में रात के वक्त गाड़ी चलाते समय वक्त, नींद आना या थकान होने को सबसे बड़ी वजह बताई गई है लेकिन आगरा में रात को होने वाले एक्सीडेंट के कई कारण होते हैं जो कि अनदेखे कर दिए जाते हैं.

नशें में गाड़ी चलाना
हाल के कुछ वर्षों में आगरा के अंदर कई सारे रूफटॉप्स खुले हैं. इनमें नाइट पार्टी आयोजित की जाती हैं. कई होटल्स में पार्टी में जमकर एल्कोहल का सेवन किया जाता है. ऐसे में पार्टी के दौरान रात को लौटते समय कई युवा नशे की हालत में भी ड्राइविंग करते हैं. आगरा में अगर रात के दौरान ब्रीथ एनालाइजर चेक किया जाए तो नशे में ड्राइविंग करने वालों पर अंकुश लगाया जा सकता है.

खराब मौसम और खराब सड़कें
दूसरा बड़ा कारण है खराब सड़कें और मौसम. आगरा की सड़कों की हालत कैसी है ये किसी से छुपी नहीं है. शहर के मुख्य मार्ग हों या फिर अन्य रास्ते, गड्ढे तो आपको मिल ही जाएंगे. बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाता है जिसके कारण वाहन चलाने वालों को इनका अहसास नहीं हो पाता है.

रेड लाइट बंद होना
आगरा में एक बड़ा कारण ये भी है कि रात को 10 बजे के बाद अधिकतर चौराहों पर रेड लाइट का सिग्नल बंद कर दिया जाता है. यलो लाइट ही चौराहों पर सिग्नल देती है. ऐसे में हर कोई वाहन चालक अपनी गाड़ी को तेज स्पीड से दौड़ाता हुआ चौराहे को पार करने की कोशिश करता है, जिसके कारण भी कई बार हादसे होते होते रह जाते हैं.

ओवर स्पीडिंग
चौथा बड़ा कारण ओवर स्पीडिंग भी है. रात के समय युवाओं द्वारा तेज गति से वाहनों को दौड़ाया जाता है. इससे हादसे की संभावनाएं भी बनी रहती हैं. मोड़ आदि पर भी तेज गति से वाहन निकाले जाते हैं. इससे वाहन को रोकने का रेस्पांस टाइम कम हो जाता है. इसके कारण वाहन अचानक रुक नहीं पाता है और दुर्घटनना का कारण बनता है. साथ ही तेज रफ्तार में अचानक से सामने कुछ आ जाए तो कंफ्यूजन की सिथति बन जाती है. स्पीड कलर लैब के सामने हुए हादसे की एक ये भी वजह सामने आई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!