Tuesday , 21 April 2026
Home अध्यात्म Rashifal 2 September 2024: The day will be auspicious for these zodiac signs on Somvati Amavasya…#agranews
अध्यात्म

Rashifal 2 September 2024: The day will be auspicious for these zodiac signs on Somvati Amavasya…#agranews

116

आगरालीक्स…सोमवती अमावस्या पर इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन. पढ़ें 2 सितंबर 2024 का राशिफल

मेषः आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, विपरीत परिस्थिति में भी आप सहज महसूस करेंगे। नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी होगी, धार्मिक यात्रा का योग है। पार्टनशिप में व्यापार है तो हानि हो सकती है। स्वास्थ्य और दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहे इसके लिए अपने व्यवहार को नर्म बनाएं रखें। मन और वाणी पर नियंत्रण ही समस्याओं से बचा सकता है।

वृषः आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, खुद को प्रफु​ल्लित महसूस करेंगे। बाहरी गतिविधियों और जनसंपर्क पर ध्यान दें। मन भटकने के कारण प्रेम सम्बंध टूट सकता है। अपने शौक आदि पर खर्च बढ़ कर सकते हैं। व्यवसाय के लिए ठीक है। गलत आचरण मुश्किल में डाल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है।

मिथुनः लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है, आर्थिक मामलों में सुधार की कोशिश करेंगे, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नए मित्र बन सकते हैं। मान सम्मान बढ़ सकता है। नए वाहन की प्राप्ति के योग हैं। घर का माहौल खराब, लेकिन बाहर ठीक। व्यय बढ़ जाएगा। पिता के साथ भी मतभेद हो सकता है।

कर्कः प्रोपर्टी संबंधी कार्यों के पाजिटिव परिणाम आएंगे, धर्म कर्म संबंधी मामलों में रुझान बढ़ेगा। मित्रों की संख्या बढ़ सकती है, जो आपके लिए समस्या भी बन सकती है। विद्यार्थी हैं तो मित्र सोच समझकर बुद्धिमानी से बनाएं। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। मेहनत करेंगे तो हर काम में सफलता के योग हैं।

सिंहः समय का फायदा उठाए, अच्छी ग्रह स्थिति बनी हुई है। वाहन अथवा बहुमूल्य बस्तु खरीदना चाहते हैं तो यह समय अच्छा है। वाणी पर नियंत्रण नहीं रखा तो सम्बंध और खानपान पर नियंत्रण नहीं रखा तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कु पहले से मधुमेह के रोगी हैं तो खान-पान का विशेष खयाल रखें। स्वास्थ्य बिगढ़ सकता है।

कन्याः किसी संबंधी के साथ वाद विवाद चल रहा है तो किसी की मध्यस्तता से हल हो सकता है। मान सम्मान की हानि हो सकती है। नौकरी में कोई गलत काम न करें। पिता की राय अवश्य लें। दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है।

तुलाः घर की व्यवस्था से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। लोकप्रियता के साथ साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। जहां जरूरत नहीं है वहां भी व्यर्थ के खर्चे होंगे। व्यापारियों के लिए बाहर से धन आने की स्थिति था तो वहां से धन आने में विलम्ब हो सकता है। मनोरंजन और भोग विलास में धन व्यय होगा। शत्रुओं की संख्या और विवाद दोनों बढ़ सकता है।

वृश्चिकः धन आएगा लेकिन संचित नहीं होगा। खर्चे भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में परेशानी। जीवनसाथी के साथ दिक्कत, एक्स्ट्रा मैरिटियल अफेयर, प्रेम सम्बंध में मतभेद हो सकता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र पहले से पीड़ित है, उनके लिए समस्या अधिक रहेगी। स्त्री वर्ग से कोई परेशानी हो सकती है। सावधान रहें।

धनुः धनु राशि वालों को बहुत सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोध झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में कमी महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष, दामपत्य जीवन और नौकरी में परेशानी। आपके अंडर में काम करने वाले लोगों से विरोध हो सकता है। व्यवसाय में परेशानी, पिता के साथ मतभेद, मां के स्वास्थ्य में परेशनी।

मकरः मकर राशि वाले लोग पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं, तो सावधान रहें, कोई गलत काम किया तो पकड़े जा सकते हैं। धार्मिक कामों में अरुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ शत्रुओं की स्थिति बढ़ सकती है। शत्रु वर्ग हावी हो सकता है। स्त्री व मित्र से धोखा मिल सकता है।

कुम्भः मधुमेह के रोगी हैं, तो समस्या बढ़ सकती है। जो लोग तंत्र मंत्र जैसी साधना में रुचि लेते हैं, उनके लिए लाभकारी समय है। शिक्षा के लिए भी ठीक लेकिन परिश्रम के अनुसार सफलता नहीं मिलेगी। सरकार से किसी तरह का फायदा मिल सकता है। स्त्री वर्ग का सम्मान करें।

मीनः दाम्पत्य जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। जीवन साथी के साथ रिश्तों में कटुता, मतभेद हो सकता है। शारीरित कष्ट बढ़ सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में परेशानी। प्रेम में हैं तो ईमानदार रहें, अन्यथा दिक्कत में आ सकते हैं। खुद का स्वास्थ भी बिगड़ सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 19th April 2026

आगरालीक्स…अक्षय तृतीया पर सिंह, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों को...

अध्यात्म

Rashifal 18 April 2026

आगरालीक्स…शनिदेव की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 18 अप्रैल शनिवार...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 17 April 2026

आगरालीक्स….17 अप्रैल शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

अध्यात्म

Lord Parashurama Jayanti on April 19th. Discover some interesting facts related to Lord…#agranews

आगरालीक्स…भगवान परशुराम जयंती 19 अप्रैल् को. जानिए भगवान परशुराम से संबंधित कुछ...

error: Content is protected !!