आगरालीक्स…आगरा के आवास विकास में सेक्स रैकेट चलाती मिली थीं दो विदेशी युवतिया. कोर्ट ने सुनाई इनको ये सजा
आगरा के थाना जगदीशपुरा पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 3 जून 2019 को दो विदेशी युवतियों को अरेस्ट किया था. कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर बांग्लादेश जिला बोंगरा थाना सादरपुर के मोबरा निवासी रेशमा पुत्री सोनू और थाना रोवली नौतनों के गोला छिपरा की रहने वाली तानिया पुत्री नूरल को दोषी पाते हुए 5 साल 3 महीने की सजा सुनाई है. इसके साथ ही 22 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है.
राज्य की ओर से अभियोजन अधिकारी ब्रजमोहन कुश्वाह ने गवाह और साक्ष्य प्रस्तुति किया. जगदीशपुरा थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार पुलिस को आवास विकास कॉलोनी में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी. इस पर सीओ चमन छावड़ा ने 3 जून 2019 को टीम के साथ दबिश दी और यहां से इन दोनों युवतियों को देह व्यापार करते हुए पाया गया. दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. 28 जुलाई 2019 को विवेचक ने चार्जशीट अदालत में पेश की थी.