Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Socking: Attempt to derail Kalindi Express in Kanpur, cylinder filled with gas was kept on the track…#agranews
बिगलीक्सयूपी न्यूज

Socking: Attempt to derail Kalindi Express in Kanpur, cylinder filled with gas was kept on the track…#agranews

284

आगरालीक्स…100 किमी रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश. ट्रैक पर रखा था गैस से भरा सिलेंडर. पास में मिली बत्ती लगी कांच की बोतल…

हाल के समय में कई ट्रेन हादसे हुए हैं. पिछले दिनों कानपुर के पनकी में वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस बोल्डर से टकरा गई थी. इससे ट्रेन के सभी डिब्बे पटरी से उतर गए थे. जांच की गई ते ट्रेक के पास लोहे का एंगल मिला था. इस घटना की जांच की जा रही है लेकिन रविवार रात ट्रेन को पटरी से उतारने और उसे एक तरह से उड़ाने की साजिश सामने आई है. यूपी के अनवरगंज—कासगंज रूट पर कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस रविवार रात पलटने से बच गई. ट्रैक पर भरा सिलिंडर रख ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश रची गई थी. बर्राजपुर और बिल्हौर के बची 100 किमी की रफ्तार से दौड़ रही यह ट्रेन रात को जब सिलिंडर से टकराई तो तेज आवाज हुई. इसके बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी.

जानकारी होते ही रेलवे और आरपीएफ के अधिकारी घटनास्थल की तरफ पहुंचे और जांच की तो जांच के दौरान ट्रैक पर लोहे जैसी वस्तु के रगड़ने के निशान मिले. कन्नौज के आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने ड्रैगन और सर्च लाइट की मदद से रेलवे ट्रैक और आसपास की झाड़ियों की जांच की तो मौके से भरा हुआ एलपीजी सिलिंडर, माचिस, बोतल और अन्य संवेदनशील वस्तुएं बरामद हुई हैं. इस दौरान ट्रेन करीब 22 मिनट तक खड़ी रही. एहतियातन ट्रेन को बिल्हौर स्टेशन पर भी कुछ देर के लिए रोका गया. इस मामले में एडिशनल सीपी हरीश चंदन नेबताया कि घटना की जानकारी रेलवे की तरफ से मिली थी. ट्रैक पर भरा सिलिंडर रख ट्रेन पटरी से उतारने की साजिश रची गई थी. जांच की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two died in Agra-Lucknow Expressway after Car collide with truck

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार को...

बिगलीक्स

Agra Education News: 89 Medal List for DBRAU Agra Univ. Convocation on 3rd August 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा...

error: Content is protected !!