Monday , 10 March 2025
Home आगरा Agra News : Free training to tailor#Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Free training to tailor#Agra

आगरालीक्स.. Agra News : आगरा में खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना का के तहत निशुल्क प्रशिक्षण।


जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नीतू यादव ने अवगत कराया है कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की कौशल ’सुधार प्रशिक्षण योजना में जनपद-आगरा को दर्जी हेतु 25 एवं ब्यूटीपार्लर हेतु 25 अनसूचित जाति के शिक्षित बेरोजगार आवेदकों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु विभाग की वेबसाइट www.upkvib.gov.in पर एवं जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 60, नारायण विहार पश्चिमपुरी सिकन्दरा आगरा पर जाकर अपना ऑनलाईन आवेदन करा सकते है।

आवेदन हेतु ग्रामीण क्षेत्र अथवा 20000 से कम आबादी की नगर पंचायतों का निवासी होना अनिवार्य है, प्रशिक्षार्थी का चयन स्कोर कार्ड के आधार पर पात्र होने पर किया जायेंगा। उम्र सीमा 18 से 45 वर्ष है, योग्यता-स्नातक से साक्षर तक, आय प्रमाण पत्र 02 लाख से अधिक न हो, बैंक खाता, राशन कार्ड होना अनिवार्य है, जिसमें एक परिवार के एक सदस्य का ही चयन किया जाएगा। चयन के समय प्रशिक्षण हेतु दिव्यांग, बी०पी०एल० परिवार के सदस्यों तथा महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। प्रति प्रशिक्षार्थी रू0 3750/- मानदेय दिया जायेगा।

Related Articles

बिगलीक्स

DPL , Agra News : Doctors Masters win by 67 runs, Dr. Gaurav Sharma scores 175 runs on 65 ball#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा डॉक्टर्स प्रीमियर लीग में रविवार को चैंपियंस...

बिगलीक्स

TCS Manager Manav Sharma Death Case Update: Family problem start after Manav know about Wife I Phone gifted by her friend#agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर की सुसाइड मामले में पत्नी...

बिगलीक्स

Agra News : National Chamber election today, 1477 candidate cast vote#Agra

आगरालीक्स..Agra News : .. आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव आज, अध्यक्ष...

आगरा

Obituaries Agra on 10th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!