Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: 8 houses collapsed in Agra today, Relief and rescue underway. Notices also issued to 178 dilapidated houses…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: 8 houses collapsed in Agra today, Relief and rescue underway. Notices also issued to 178 dilapidated houses…#agranews

308

आगरालीक्स…आगरा में 8 मकान आज भरभराकर गिरे. सूचना पर दौड़ती रहीं नगर निगम की टीमें. राहत और बचाव जारी. 178 गिरासू घरों को नोटिस भी किए जारी…

बारिश के बाद जर्जर मकानों का गिरना जारी है। शुक्रवार चार बजे तक नगर निगम कंट्रोल रुम में आठ जर्जर मकानों के गिरने की सूचना दर्ज कराई जा चुकी थी। नगर निगम डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें दिन भर राहत और बचाव के कार्य में जुटी रहीं। हादसों में किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के अनुसार नगर निगम में हादसों की मॉनिटरिंग के लिए अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव की निगरानी में चौबीस घंटे कंट्रोल रुम कार्य कर रहा है। बारिश से प्रभावित कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रुम में फोन कर निगम की सहायता ले सकता है।

इनके गिरे मकान
जर्जर मकानों के गिरने से प्रभावित परिवारों को नगर निगम के शैेल्टर होम में भिजवाया गया। हालांकि कुछ समय के उपरांत ये लोग अपने नाते रिश्तेदारों के यहां पर चले गये। बुधवार और गुरुवार को देर सायं तक चला इंद्रदेव का कहर हालांकि गुरुवार देर रात बंद हो गया लेकिन बारिश के उपरांत जर्जर भवनों का गिरने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को छत्ता जोन में स्थित जाटव बस्ती नुनिहाई में संजय कुमार,ताजगंज जोन स्थित गोपालपुरा ग्वालियर रोड पर रजनीश कुमार,रामनगर पुलिया लोहामंडी जोन में आशादेवी,पश्चिमपुरी दहतोरा में लाल सिंह, किनारी बाजार छत्ता जोन में आशुतोष कुमार, ग्वालियर रोड पर बलवीर सिंह,सदर भट्ठी छत्ता जोन में अनिल कुमार और ताजगंज जोन स्थित ईदगाह बस स्टैंड के निकट विनोद कुमार का मकान गिर गया। नगर निगम कंट्रोल रुम में सूचना पहुंचते ही नगर निगम की टीमें सक्रिय हो राहत और बचाव कार्य में जुट गयीं।

नगर निगम ने तैनात किये जोनल अधिकारी
जर्जर मकानों के गिरने से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नगर निगम ने पहले से जोनल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। हरीपर्वत जोन की जिम्म्ेादारी कर अधीक्षक अक्षय कुमार को,छत्ता जोन की जिम्मेदारी कर निर्धारण अधिकारी विजय कुमार,लोहामंडी जोन में जोनल अधिकारी के रुप में संयुक्त नगर आयुक्त विकास सेन को और ताजगंज जोन के लिए कर निर्धारण अधिकारी चंद्रपाल सिंह को राहत बचाव कार्य और प्रभावितों को शैल्टर होम पहुंचाने और उनके खााने पीने और रहने की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है।

नगर निगम ने जारी किये 178 जर्जर भवनों को नोटिस
नगर निगम निर्माण विभाग की टीम ने नगर के विभिन्न इलाकों में 178 जर्जर भवनों को चिंहित का निमयमानुसार नोटिस जारी कर दिये हैं। नोटिस में स्पष्ट रुप से चेतावनी दी गई है कि इन भवनों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों की शरण लें। लोहामंडी जोन में 36, छत्ता जोन में 112, ताजगंज जोन में 16 और हरीपर्वत जोन में 14 जर्जर और गिरासूं भवनों को चिंह्ति किया गया है। वहीं दूसरी ओर मुख्य अभियंता हादसों के स्थानों पर चलाये जा रहे राहत कार्यों का दिनभर अधीनस्थों के साथ जायजा लेते रहे।

24 घंटे काम कर रहा कंट्रोल रुम
नगर आयुक्त के अनुसार नगर निगम में स्थापित कंट्रोल रुम चौबीस घंटे काम कर रहा है। कोई भी प्रभावित व्यक्ति यहां किसी भी समय मोबाइल नंबर 8272854914, 9068133345 और 9319406053 पर फोन करके सहायता प्राप्त कर सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!