Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स FIR lodged against 7 Petrol Pump owner’s in Agra
बिगलीक्स

FIR lodged against 7 Petrol Pump owner’s in Agra

142

आगरालीक्स…. आगरा में घटतौली सहित अन्य गडबडी मिलने पर सात पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन सभी पेट्रोल पंपों पर जांच के दौरान गड़बड़ी मिली थीं।
शासन के आदेश पर जिले की पेट्रोल पंप की जांच की गई थी, जिला पूर्ति विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने जिले की 188 पेट्रोल पंप की जांच की थी, इसमें से 24 पेट्रोल पंप में गडबडी की आशंका मिली थी।

24 पेट्रोल पंपों पर गडबडी
मीडिया को जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देश पर उनके विभाग ने आगरा जनपद के सभी पेट्रोल पंपों की घटतौली को लेकर जांच की थी। इनमें से 2 पंपों पर घटतौली और 22 पंपों पर घटतौली की आशंका मिली थी। जांच टीम ने डिस्पेंसिंग यूनिट के पल्सर जांच के लिए निकाल लिए थे। जांच के कई दिन बीतने के बाद शुक्रवार को विभाग ने पहले चरण में सात पंपों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं में एफआईआर करा दी। बीके शुक्ला ने बताया कि पंपों के खिलाफ एफआईआर के बाद मुकदमों की जांच करने वाले जांच अधिकारी को उक्त पंपों से जब्त किए गए पल्सर सौंप दिए जाएंगे। जांच अधिकारी पल्सरों को लैब में भेजकर जांच कराएंगे और जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करेंगे। एफआईआर की कॉपी संबंधित पेट्रोलियम कंपनियों को भी भेजी जा रही है।
इनके खिलाफ एफआईआर

fir

1. मैसर्स द नेशनल ऑटो सप्लाई कंपनी (एचपीसीएल) बालूगंज 2. मैसर्स आशा एचपी फ्यूल्स (एचपीसीएल) भदरौली रोड, पिनाहट 3. मैसर्स दाऊजी एचपी फिलिंग स्टेशन (एचपीसीएल) रसूलपुर, आगरा-फतेहाबाद रोड 4. मैसर्स वैष्णो किसान सेवा केन्द्र (एचपीसलएल) राम नगर, खंदौली 5. मैसर्स एक्सप्रैस सर्विसेज (आईओसी) नगला भोला, कुबेरपुर, एत्मादपुर रोड 6. मैसर्स श्याम कमल फिलिंग स्टेशन (बीपीसीएल) नाला भैंरो, फ्रीगंज 7. मैसर्स एत्मादपुर हाईवेज (बीपीसीएल) ग्राम सत्ता, एत्मादपुर वर्जन एफआईआर की सूचना शासन और संबंधित पेट्रोलियम कंपनी को भेजी जाएगी। बाकी बचे हुए 17 पेट्रोल पंपों के खिलाफ विभाग की ओर से जल्द एफआईआर कराने की तैयारी है। बीके शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

error: Content is protected !!