आगरालीक्स…आगरा में बेटी का होमवर्क कौन कराएगा…इसका लेकर टीचर पति—पत्नी आपस में लड़ बैठे. काउंसलिंग में पहुंचा मामला. पनीर की सब्जी को लेकर लड़ने वाले पति—पत्नी भी आए
आगरा में पति—पत्नी के बीच लड़ाई के अजब—गजब मामले काउंसलिंग के समय सामने आते रहते हैं. ऐसे ही दो मामले ऐसे आए हैं जिसमें पति—पत्नी के बीच लड़ाई की वजह चौंकाने वाली है.
पहला मामला बेटी का होमवर्क कराने को लेकर है. आज रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंंचे पति—पत्नी दोनेां टीचर हैं. दोनों जॉब करते हैं. इनकी एक नौ साल की बेटी है. शिक्षक पति—पत्नी में लड़ाई की वजह बेटी का होमवर्क कराना है. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया. पत्नी ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे बेटी सिर्फ उसकी है, पिता का भी तो फर्ज होता है. वह भी नौकरी करती है और दिन में थक जाती है. आकर खना भी बनाना पड़ता है. लेकिन पति की समझ में कुछ नहीं आता. ज्यादा कहा तो उत्पीड़न, अभद्रता और गाली गलौज करने लगा. बाद में पुलिस में शिकायत कर दी. परामर्श केंद्र पर दोनों को अगली तारीख दी गई है.
वहीं दूसरा मामला पनीर की सब्जी से जुड़ा है. एक साल शादी करने वाले पति पत्नी पनीर की सब्जी को लेकर आपस में लड़ बैठे. काउंसलिंग में पता चला कि पत्नी ने पति से पनीर लाने को कहा था लेकिन वह लेकर नहीं आया. इस पर गुस्से में पत्नी ने खाना नहीं बनाया. बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी रूठकर मायके आ गई. पति ने बताया कि उस दिन उसकी जेब में रुपये नहीं थी, इस कारण पनीर नहीं ला पाया. पति ने वादा किया कि घर पहुंचते ही पत्नी को पनीर की सब्जी खिलाएगा. इसके बाद दोनों में समझौता हो गया.