आगरालीक्स…ज्वैलर्स के यहां रेड मारने पहुंचे थे फर्जी ईडी अधिकारी. ‘स्पेशल 26’ के जैसे की थी पूरी प्लानिंग…महिला सहित पांच अरेस्ट…गैंग में महिला नामी कॉलेज की प्रोफेसर…
आगरा मंडल के मथुरा जिले की राधा आर्चिड कॉलोनी में फर्जी ईडी अधिकारी बनकर ज्वैलर्स के यहां रेड मारने पहुंचे पांच शातिरों को पुलिस ने आज अरेस्ट कर लिया है. इसमें एक महिला भी शामिल है जो कि एक नामी इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रोफेसर बताई गई है. पुलिस ने इस गैंग के मुखिया को फरीदाबाद से पहले ही अरेस्ट कर लिया था. मुखिया की निशानदेही पर ही आज पांच लोगों को अरेस्ट कर मामले का खुलासा किया गया.
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 30 अगसत को राधा आर्चिड कॉलोनी के गोकुलेश भवन में रहने वाले व्यापारी अश्वनी अग्रवाल के घर कुछ लोग ईडी अधिकारी बनकर पहुंचे थे. उन्होंने व्यापारी को वारंट दिखयाा और घर में जबरन घुसने की कोशिश की. व्यापारी को शक हुआ तो वह भागकर बाहर आया और शोर मचा दिया. इससे पहले कि लोग एकत्रित होते फर्जी ईडी अधिकारी और उनके साथी वहां से भाग निकले.

इन शातिरों को पकड़ने के लिए स्वॉट, एसओजी, सर्विलांस सहित पांच टीमों का गठन किया गया. पुलिस को बड़ी सफलता 10 सितंबर को हाथ लगी जब गैंग के मुखिया जगदीप सिंह निवाीस ग्राम नदाला थाना भोलथ जिला कपूरथला, पंजाब को फरीदाबाद के सेक्टर 31 स्थित स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी के उसके एक और घर से अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने इस गैंग के साथियों के बारे में पूछताछ की.
पूछताछ और पक्की निशानदेही मिलने के बाद पुलिस ने गैंग में शामिल महिला सहित पांच शातिरों को अरेस्ट कर लिया. इनमें नरेश निवासी रामनगर थाना यमुना, गोविंद निवासी धौली प्याऊ, देवेंश निवासी तेलीपाड़ा, गोविंद नगर को अरेस्ट कर लिया. इसके बाद पुलिस ने अलग—अलग स्थानों पर दबिश देकर पांच सदस्यों को अरेसट कर लिया.
गैंग में शामिल पकड़ी गई महिला सोनीपत की रहने वाली है. वह पीएचडी कर चुकी है और एक नामचीन इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर है. पता चला है कि उसका कुछ समय पहले अपने पति से तलाक हो गया. उसका आठ साल का बेटा है जो कि बोर्डिंग स्कूल में पढ़ता है. महिला काफी समय से देवेश के साथ दिल्ली में रहती है. उसने बताया कि देवेश के कहने पर वह गैंग में शामिल हुई थी.