आगरालीक्स…आगरा में कल सुबह और शाम दोनों टाइम नहीं आएगा पानी. आंशिक रूप से रहेगा प्रभावित. जलकल विभाग ने जारी की सूचना. टैंकर के लिए भी नंबर किया जारी
आगरा में 17 सितंबर मंगलवार को आंशिक रूप से जलापूर्ति बाधित रह सकती है. सुबह और शाम दोनों टाइम पानी नहीं आएगा. इस संबंध में जलकल विभाग की ओर से सूचना जारी की गई है और इसके साथ ही टैंकर मंगाने के लिए भी नंबर जारी किए गए हैं.
ये है सूचना
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि अपर गंगा कैनाल में डिस्चार्ज कम प्राप्त होने के कारण बुलन्दशहर स्थित पालरा फाल से आगरा नगर की जलापूर्ति हेतु कम मात्रा में गंगाजल प्राप्त हो रहा है, जिसके कारण दिनांक 17-09-2024 को प्रातः काल एवं सांयकाल की जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहने की संभावना है. अतः नागरिकों से अनुरोध है कि जलापूर्ति प्राप्त होने पर आवश्यकतानुसार पेयजल का भण्डारण कर लें एवं जल को मितव्यता से प्रयोग करें. अपरिहार्य परिस्थिति में जलकल विभाग द्वारा टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति किये जाने की व्यवस्था की गई है। नागरिकों से अनुरोध है कि टैंकरों से पेयजल प्राप्त करने के लिये जलकल विभाग के टोल-फ्री नम्बर 1800-2702722, कन्ट्रोल रूम न0-8192095401, वाट्सएप नं0-8192095212 व श्री विनीत चौधरी, अवर अभियन्ता “मु0″ (मो0-8192095732) से सम्पर्क करने का कष्ट करें। इस असुविधा के लिए खेद है.