Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: There will be Mahapuja, not immersion of Ganpati in Shrivarad Vallabha temple of Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: There will be Mahapuja, not immersion of Ganpati in Shrivarad Vallabha temple of Agra…#agranews

166

आगरालीक्स…आगरा के श्रीवरद वल्लभा मंदिर में गणपति का विसर्जन नहीं, महापूजन होगा. आदि अनंत है महागणपति की साधना, उत्तर भारत का एकमात्र महागणपति का मंदिर है श्रीवरद वल्लभा

जो आदि है, अनादि हैं, अनंत हैं उनका विसर्जन कैसे और क्यों किया जाए। उत्तर भारत के एकमात्र महागणपति के मंदिर श्रीवरद वल्लभा में गणपति अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन नहीं अपितु महापूजन का आयोजन किया जाएगा। आगरा फिरोजाबाद रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा मंदिर में चल रहे श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव के अन्तर्गत लगातार दस दिनों तक विशेष श्रंगार, पूजा− हवन, भाेग और सहस्त्रनाम पाठ का आयोजन किया गया।

सोमवार को दसवें दिन श्रीवरद वल्लभा महागणपति की प्रतिमा के दाएं ओर विराजित श्रीपारदेश्वर शिवलिंग का महाभिषेक हुआ। महादेव गजानन के समीप गुरु रूप में विराजित हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित लखन दीक्षित ने बताया कि महागणपति का पूजन शिव और पार्वती जी के विवाह संस्कार में भी किया गया था। जिसका तात्पर्य है कि महागणपति जी आदिकाल से पूजित हैं। महागणपति पंच देवों में आते हैं, इसलिए इनका पूजन या मात्र दर्शन से सभी बिगड़े काज बन जाते हैं।

दसवें दिन श्रीवरद वल्लभा महागणपति का श्रंगार लाल धाेती में किया गया। फूलों और सेब का फूलबंगला सजाया गया था। फूलबंगला सेवा कैलाश नाथ सिंघल, वस्त्र, श्रृंगार व प्रसादी सेवा योगेश्वर सिंह, प्रातः हवन राजीव मित्तल और सहस्त्रनाम अर्चना मोनिका मित्तल की ओर से रही।
मंदिर प्रबंधक नितिन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को प्रातः महाभिषेक होगा, हवन में पूर्णाहुति होगी। पूरे दिन प्रभु अपने भक्तों को दर्शन देंगे। सायं महाआरती के साथ महोत्सव का समापन होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

error: Content is protected !!