आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में ट्रायल. तैयारी तेज. जल्द लोग भी करेंगे करेंंगे सफर
यूपी मेट्रो ने मनकामेश्वर से आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन के बीच हाई स्पीड ट्रायल की तैयारियां तेज कर दी है। यूपी मेट्रो द्वारा लगातार अप एवं डाउन लाइन में ट्रायल किया जा रहा है। बता दें कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आगरा मेट्रो का हाई स्पीड ट्रायल किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए यूपी मेट्रो ट्रायल रन के दौरान आगरा मेट्रो टीम सिग्नलिंग, ट्रैक्शन आदि सिस्टम का गहनता से परिक्षण कर रही है।