आगरालीक्स…आगरा से बनारस जा रही वंदे भाारत एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर गिरीं इटावा सदर की भाजपा विधायक सरिता भदौरिया. देखें वीडियो…
आगरा से आज शाम को वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत हर स्टॉपेज पर किया गया, लेकिन इटावा में स्वागत के दौरान भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरीं. वंदे भारत ट्रेन के आगे उनके ट्रैक पर गिरने से हड़कंप मच गया. वहां मौजूद अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत हटाया. इसका वीडियो वायरल हो गया है.
भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने आरोप लगाया है कि उन्हें सपा कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का दिया गया था. जिससे वो अनियंत्रित होकर ट्रैक पर गिर गई.