आगरालीक्स …Agra News : अकल्पनीय, जिस तरह से आगरा में पांच साल के मासूम की रिश्ते की दादी कल्पना ने भाई के साथ मिलकर 15 लाख की फिरौती के लिए हत्या की, हर कोई सन्न है। सीसीटीवी से खुला मामला। ( Agra Police solve 5 year old Mayank murder, Relative Grand mother & her Brother arrested, Full detail)
आगरा के बरहन के गांव अमनाबाद के रहने वाले संजय का पांच साल का बेटा मयंक उर्फ मुन्नू 14 सितंबर को घर के बाहर खेल रहा था, खेलते खेलते गायब हो गया। सोमवार को मयंक का शव घर से पांच किलोमीटर दूर पानी का बंबा यानी रजवाहा में शव मिला था। डीसीपी पश्चि जोन सोनम कुमार का मीडिया से कहना है कि मयंक की हत्या उसकी रिश्ते की दादी कल्पना ने अपने भी ललित के साथ मिलकर की थी, दोनों को अरेस्ट कर लिया है।
15 लाख की फिरौती के लिए की हत्या
संजय के घर के बगल में कल्पना शर्मा रहती है, वह मयंक की रिश्ते की दादी लगती है। कल्पना के पति शिक्षक हैं और सोनभद्र में तैनाती है। मयंक बाबा सूबेदार सिंह बीएसएनएल से रिटायर हैं, उन्हें रिटायर होने पर फंड के पैसे मिले थे, कल्पना का संजय के घर आना जाना था इसलिए वह यह जानती थी। अपने भाई ललित के लिए उसने मयंक की किडनैप कर 15 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के लिए प्लानिंग की।
पानी में नींद की गोली पिलाई, होश न आने पर रजवाहे में फेंका
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कल्पना ने अपने भाई सहपउ के रहने वाले ललित को अपने घर बुला लिया, वह बाइक से आया था। 14 सितंबर को मयंक अपने घर के बाहर खेल रहा था, कल्पना ने उसे अपने घर बुला लिया। पानी के गिलास में 10 नींद की गोली डालकर उसे पिला दी, कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गया। उसे बोरे में रखकर बाइक से ललित ले गया, करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर चलने के बाद भी मयंक के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो वह उसे रजवाहा में फेंक कर चला गया, नींद की गोली ज्यादा खिला दी थी इसलिए रजवाहा के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में भी डूबने से मौत का कारण सामने आया था।
सीसीटीवी से खुला मामला
पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए, गांव के आने जाने के रास्ते पर लगे सीसीटीवी में बाइक से ललित आता हुआ दिखाई दिया, उसी दिन वह लौट गया। लौटते समय उसकी बाइक के पीछे बोरा रखा हुआ था, ललित से पुलिस ने पूछा कि बोरे में क्या लेकर गया तो उसने बताया कि वह छोटा सिलेंडर लेकर गया था। जबकि बोरे में सिलेंडर नहीं लग रहा था, कल्पना और ललित से पूछताछ करने पर पूरा मामला खुल गया।