आगरालीक्स…आगरा का मौसम श्रीनगर और कुल्लू से ज्यादा ठंडा. बारिश से आज का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक हुआ कम. कल कैसा रहेगा मौसम, आईएमडी ने जारी किया पूर्वानुमान
आगरा में आज हुई 12 घंटे से अधिक लगातार बारिश ने शहर के तापमान को ठंडा कर दिया है. रात तीन बजे से शुरू हुई यह बारिश आज शाम चार बजे तक लगातार जारी रही, इसके कारण दिन के तापमान में भारी कमी दर्ज की गई है. मौसम इतना ज्यादा ठंडा हो गया है कि पंखे की हवा भी अब बहुत अधिक ठंडी लग रही है.
आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
19 सितंबर को जानें कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के अनुसार 19 सितंबर को आगरा में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश दिन में एक या दो बार ही हो सकती है. भारी बारिश होने की संभावना कम है.
कुल्लू और श्रीनगर से भी ज्यादा ठंडा आगरा
आगरा में आज बारिश के कारण जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और हिमाचल के कुल्लू से भी ज्यादा ठंडा रहा. आगरा का तापमान जहां 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं श्रीनगर का 30 डिग्री सेल्सियस और कुल्लू का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
आगरा का आज का तापमान
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 18/09/24) 23.2
Departure from Normal(oC) -12.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/09/24) 21.9
Departure from Normal(oC) -1.0
श्रीनगर का आज का तापमान
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 18/09/24) 30.0
Departure from Normal(oC) 2.6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/09/24) 12.3
Departure from Normal(oC) 0.3
कुल्लू का आज का तापमान
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 18/09/24) 24.5
Departure from Normal(oC) -5.7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/09/24) 19.3
Departure from Normal(oC) 2.8