आगरालीक्स…आईएमए आगरा के चुनाव में 113 नामांकन हुए. प्रेसीडेंट इलेक्ट और सचिव के लिए दो—दो नॉमिनेशन तो वाइस प्रेसीडेंट के लिए 3 नॉमिनेशन आए. पांच पदों पर एक ही नामांकन. निर्विरोध चुने जाएंगे
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा के चुनाव कार्यक्रम के तहत आज नामांकन की अंतिम तारीख तक 113 नॉमिनेशन हुए हैं. इसमें पांच पदों के लिए एक ही नॉमिनेशन आया है जिससे इनको निर्विरोध चुना जाएगा. वहीं प्रेसीडेंट इलेक्ट और सचिव के लिए दो—दो नॉमिनेशन किए गए हैं. वहीं वाइस प्रेसीडेंट 3 डॉक्टरों ने पर्चे भरे हैं.
23 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि 29 सितंबर शाम पांच बजे तक है. प्रत्याशियों के नामों की घोषणा 29 सितंबर को होगी. चुनाव अधिकारी डॉ. आरएम पचौरी होंगे. मतदान 6 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में होंगे. छह अक्टूबर को हीरात को परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी.
लिस्ट देखें किस पद पर कितने आए नॉमिनेशन
