आगरालीक्स…आगरा की रामलीला कमेटी ने की सुरक्षा की मांग. आशंका जताई—कहीं हो न जाए महाभारत. पुलिस की गई तैनात
आगरा की ऐतिहासिक रामलीला शुरू हो चुकी है, लेकिन इस रामलीला में कोई महाभारत न हो जाए इसके लिए आगरा की रामलीला कमेटी ने सुरक्षा की मांग की थी. मांग पर बारादरी में पुसिल बल तैनात कर दिया गया है. रामबारात तक पुलिस यहां पर तैनात रहेगी.
बता दें कि संपत्ति को लेकर रामलीला कमेटी और मनकामेश्वर प्रबंधन के बीच कई साल से विवाद चल रहा है. श्रीमनकामेश्वर मंदिर से सटे परिसर को बारादरी कहते हैं. बारादरी में ही रामलीला का सामान रखा जाता है. मुकुट पूजन भी यहीं से शुरू होता है. बारादरी किसी संपत्ति है इसको लेकर विवाद की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी.मुकदमा भी दर्ज किया गया था. इसके बाद दुकान लगाने को हटाने को लेकर भी विवाद हुआ था.
इस मामले में डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने मीडिया को बतायाकि बारादरी में सशस्त्र पुलिस गादर तैनात की गई है ताकि कोई विवाद न हो. बड़ा आयोजन है ऐसे में यहां कोई व्यवधान न हो इसके लिए मंटोला थाना पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं.