Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Ultrasonic Monkey Repeller on Barriers to get rid of Monkey Menace in Taj Mahal #Agra
बिगलीक्स

Agra News : Ultrasonic Monkey Repeller on Barriers to get rid of Monkey Menace in Taj Mahal #Agra

161

आगरालीक्स …Agra News : अब ताजमहल पर बंदरों को भगाने के लिए अल्ट्रासोनिक साउंड का इस्तेमाल होगा, तेज आवाज करने से बंदर भाग जाते हैं इसी तरह मशीन से बंदर भागेंगे। ( Agra News : Ultrasonic Monkey Repeller on Barriers to get rid of Monkey Menace in Taj Mahal)


आगरा के ताजमहल परिसर और उसके बाहर बंदरों का आतंक हैं। बंदर पर्यटकों पर हमला कर रहे हैं। नगर निगम भी बंदरों से ताजमहल परिसर को मुक्त कराने में नाकाम रहा है। ऐसे में अब ताजमहल के बैरियर पर अल्ट्रासेनिक मंकी रिपेलर मशीन लगाने का निर्णय लिया गया है।
प्रति सेकंड 60 बार बदलेंगी ध्वनि तरंग, 3500 वर्ग फीट क्षेत्र में फैलेंगी
अल्ट्रासोनिक रिपेलर मशीन बंदर के साथ ही जंगली जानवरों को भगाने के ​काम आती हैं। इस मशीन से अल्ट्रासोनिक ध्वनि तरंगे निकलती हैं, ये 3500 वर्ग फीट क्षेत्र तक फैलती हैं। एक सेकंड में 60 बार ध्वनि तरंगों की आवृत्ति बदलती है। बंदरों को भगाने के लिए 10 से 25 किलोहर्ट्ज तक की आवृत्ति का इस्तेमाल किया जाता है। यह लगातार बदलती रहती हैं इसलिए बंदरों को लगता है कि इस क्षेत्र में जाना ठीक नहीं है, यहां लोग सतर्क हैं और उन्हें पकड़ सकते हैं। कुछ दिन बाद ही जिस जगह इस मशीन को लगाया जाता है वहां बंदर आना बंद कर देते हैं। यह अल्ट्रासोनिक ध्वनि तरंगें इंसानों को सुनाई नहीं देती हैं।


पहले एक बैरियर पर लगाई जाएगी मशीन
ताजमहल के बाहर 11 पुलिस बैरियर हैं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहले एक बैरियर पर मशीन लगाई जाएगी। प्रयोग सफल रहने पर अन्य बैरियर पर भी मशीन लगाई जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!