आगरालीक्स ..Agra News : आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसा बदमाश, मंगलसूत्र और मोबाइल लूटने पर भिड़ी महिला, पकड़ा गया बदमाश। ( Mangalsutra Looted in Agra : Miscreants arrested in police encounter)
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित गोवर्धन कॉलोनी में राजेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं, रविवार को घर पर उनकी पत्नी आशा अकेली थी, उनके घर का गेट खुला हुआ था। बदमाश उनके घर में घुस आया और मंगलसूत्र के साथ ही मोबाइल छीन कर भागने लगा। उन्होंने विरोध किया तो चाकू से कई प्रहार किए। मंगलसूत्र और मोबाइल लेकर बदमाश भाग गया, शोर मचाने पर स्थानीय लोग आ गए उन्होंने पुलिस को सूचना दी और आशा देवी को अस्पताल में भर्ती कराया।
सीसीटीवी से पहचान, मुठभेड़ में दबोचा
पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए, इससे बदमाश की पहचान हो गई। रात को सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हुई, बदमाश आकाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है, पुलिस पूछताछ में आकाश ने बताया कि वह खेरागढ़ के गांव भिलावली का रहने वाला है।