आगरालीक्स…आगरा में वीकेंड पर मौसम हुआ सुहाना. काले घने बादलों का लगा डेरा, संडे भी होगा कूल डे…जानें मौसम का अपडेट
आगरा में आज पूरे दिन मौसम सुहाना रहा है. सुबह के समय हल्की बौछारें जैसी बारिश हुई. वहीं काले घने बादलों का डेरा आसमान में पूरे दिन लगा रहा. गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह मौसम काफी राहतभरा रहा. शाम के समय में भी ठंडी हवाएं चल रही थीं. वीकेंड पर ऐसा मौसम लोगों को भा रहा है. वहीं मौसम विभाग ने रविवार को भी ऐसा ही मौसम होने की संभावना जताई है.
आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान् से 9 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तामपान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में संडे को भी बारिश के आसार हैं लेकिन बादल छाएंगे और मौसम सुहाना बना रहेगा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 28/09/24) 27.0
Departure from Normal(oC) -9.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/09/24) 24.1
Departure from Normal(oC) 2.0
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 2