Thursday , 29 October 2026
Home बिगलीक्स Mangalam Estate Office seized in Agra
बिगलीक्स

Mangalam Estate Office seized in Agra

183

आगरालीक्स… आगरा में बडे रियल एस्टेट ग्रुप पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए 3 ऑफिस सील कर दिए हैं, टीम ग्रुप के मालिक के घर भी पहुंची लेकिन वहां ताला लगा हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  कारोबारी जितेंद्र कुमार की मैसर्स मंगल एस्टेट, दयालबाग व मंगला प्रेरणा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नरायन टावर संजय प्लेस प्रोजेक्ट हैं। मंगल एस्टेट पर 2 23 करोड व मंगला प्रणना पर 2 37 करोड, इस तरह इन दोनों प्रोजेक्ट में एडीए का पौने पांच करोड शमन शुल्क बकाया है। एडीए का पौने पांच करोड बकाया जमा न करने पर आरसी जारी की गईं थी, इसके बाद 24 जून को एडीए ने नोटिस जारी किया, जिससे बिल्डर 15 दिन में शमन शुल्क जमा करा दे। लेकिन बिल्डर ने बकाया शमन शुल्क जमा नहीं कराया।
नोटिस चस्पा करने के बाद कुर्की की कार्रवाई
नोटिस के बाद भी बकाश शमन शुल्क जमा न करने पर मंगलवार को एसडीए सदर रजनीश कुमार मिश्रा व तहसीलदार रजनीकांत की टीम कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची। टीम ने मंगलम एस्टेट के दयालबाग और कमला नगर स्थित आवास को सील कर दिया, यहां से टीम कमला नगर स्थित बिल्डर जितेंद्र कुमार के कार्यालय पर पहुंची, वहां ताला लगा हुआ था। इसके बाद टीम ने पश्चिमपुरी स्थित मंगलम आधार पर बने ऑफिस को सील कर दिया। मीडिया से एसडीएम रजनीश कुमार मिश्रा का कहना है कि कुर्की की कार्रवाई की गई है, इसके बाद नीलामी की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

कई और बिल्डर पर होनी है कार्रवाई, मची खलबली
शहर के तमाम बिल्डर ने एडीए का शमन शुल्क जमा नहीं किया है, इसे लेकर एडीए कुर्की की कार्रवाई करने जा रहा है। एडीए द्वारा मंगलम एस्टेट पर की गई कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
कई बिल्डरों पर दर्ज हो चुके हैं धोखाधडी के मुकदमे
आगरा में 2010 से 2012 तक रियल एस्टेट बूम पर था, शहर में तमाम प्रोजेक्ट लॉच हुए, करोडों रुपये का निवेश किया गया लेकिन मंदी का दौर आते ही रियल एस्टेट नीचे गिर गया। कई बिल्डर पर निवेशकों ने धोखाधडी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद से कुछ बिल्डर भूमिगत हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Rs 100 crore business on Karwachauth in Agra

आगरालीक्स आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार, ज्वैलरी और लहंगे...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में अर्नब का असर,आज से मौसम बदल रहा है, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 29th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 29 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ एमएलसी चुनाव में...

बिगलीक्स

Agra Weather Alert: Thunderstorm accompanied with lightning & gusty winds(30-40kmph)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम का यलो अलर्ट. बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (30-40...

error: Content is protected !!