आगरालीक्स …Agra News : आगरा में पालतू कुत्ते को बोरे में रखकर युवक ले गया, सीसीटीवी से युवक की पहचान हो गई है। पुलिस जांच में जुटी है। आगरा के बल्केश्वर में गौशाला है, गौशाला के कर्मचारी हरपाल सिंह का पालतू कुत्ता रविवार यानी 29 सितंबर को गायब हो गया। पालतू कुत्ते का पता न चलने पर उन्होंने सीसीटीवी चेक किए।
बोरे में रखकर ले गया कुत्ता
सीसीटीवी में युवक हरपाल सिंह के पालतू कुत्ते को बोरे में भरकर ले जाते हुए दिखाई दिया। युवक की पहचान की गई तो वह पड़ोसी निकला।हरपाल सिंह का आरोप है कि पड़ोसी उनके पालतू कुत्ते से चिड़ता है आशंका है कि उसने कुत्ते को मार दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।