Thursday , 3 September 2026
Home अध्यात्म Rashifal 5 October 2024: Shanidev’s blessings will be on these zodiac signs
अध्यात्म

Rashifal 5 October 2024: Shanidev’s blessings will be on these zodiac signs

273

आगरालीक्स…शनिदेव की कृपा रहेगी इन राशियों पर. पढ़ें 5 अक्टूबर 2024 का राशिफल

मेष राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आप की स्थिति में सुधार होगा किसी राजनेता से मिलना हो सकता है क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। जीवन में उतार- चढ़ाव बने रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें स्वास्थ्य का ध्यान रखें किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन रही है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता के योग हैं। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है।

कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्म संयत रहें क्रोध से बचें। बातचीत में वाणी पर नियंत्रण रखें।
शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता होगी। लाभदायक परिणाम मिलेंगे। रोजगार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि – नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्ची की अधिकता रहेगी। मन में शान्ति रहेगी।

तुला राशि-क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सुस्वादु खानपान में रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे।

धनु राशि-आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

मकर राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति के लिए धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी माता की सेहत का ध्यान रखें। अध्ययन में रुचि रहेगी। आय के कुछ नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें क्रोध से बचें। मन में आलस्य के भाव सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति रहेगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन के लिए जा सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कमी आएगी। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है आप की स्थिति में सुधार होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें । व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 3 September 2026

आगरालीक्स….03 सितंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Janmashtami 2026: Complete details regarding the Rohini Nakshatra and the auspicious timing for the celebration of Lord Krishna’s birth

आगरालीक्स…जन्माष्टमी 4 सितंबर को. इस बार द्वापर युग जैसे योग में मनाया...

अध्यात्म

Maa Yogmaya Jayanti will be celebrated on September 4, coinciding with Shri Krishna Janmashtami

आगरालीक्स….4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के साथ मनाई जाएगी माँ योगमाया...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 01 September 2026

आगरालीक्स…मंगलवार एक सितंबर का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ. मिल...

error: Content is protected !!