आगरालीक्स…आगरा में नए डिजाइन के साथ ओल्ड इज गोल्ड ज्वैलरी फैशन में, थ्री डी लेजर-कट मोतियों और कास्ट स्टैम्प के राजघराने की डिजाइन ज्वैलरी, तनिष्क ने लांच की नई रेंज
करवाचौथ, दीपवाली, त्योहार के बाद शादी समारोह, हर बार की तरह इस बार नई ज्वैलरी ट्रेंड कर रही है। थ्री डी लेजर-कट मोतियों और कास्ट स्टैम्प से डिजाइन आभूषण भरी महफिल में विशेष लुक देंगे। इन विशेष डिजाइन में नेकवियर, झुमके, अंगूठी, कंगन आदि राजघराने की भव्यता को दर्शाते हैं।
तनिष्क द्वारा नवरानी रेंज की गई लांच
एमजी रोड एवं सिकंदरा− बोदला रोड फ्रेंचाइजी अनुराग बंसल ने बताया कि तनिष्क नेवीन कृति “नवरानी” को इस वर्ष पेश किया है, जोकि परंपरा और आधुनिकता का बेहतरीन मिश्रण है। उन्होंने कहा कि “नवरानी” कलेक्शन आधुनिक समय की महिलाओं को राजघरानों की सशक्त नारियों का लुक देने के लिए प्रस्तुत किया गया है। एरिया बिजनेस मैनेजर रिचा चतुर्वेदी ने बताया कि राज घरानों, राज महलों, किलों और क्षत्राणि महिलाओं की जो छवि सिर्फ फिल्मों में या किताबों में देखी है उसका वास्तविकता में अनुभव “नवरानी” कराएगा।
हस्तनिर्मित कारीगरी को समकालीन स्वभाव के साथ मिलाकर पारंपरिक ज्वैलरी की रेंज प्रस्तुत की गई है। इसमें तलवार, खंजर, ढाल, झरोखे, किलों के छज्जे, कलंगी, मोर, गुंबद आदि डिजाइन बड़रूम सेटिंग में काजर और मिरर फ़िनिश ग्लास, इनेमल वर्क और ऑम्ब्रे इफ़ेक्ट के साथ रंगीन कुंदन जैसी कालजयी तकनीकों को नाज़ुक जाली पैटर्न, कालातीत रस रवा, परताज तकनीक और चमकदार चंदक और कलगी रूपांकनों द्वारा और भी बेहतर बनाया गया है।