Thursday , 26 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Two students of St. Pauls Church college suspend for molesting girl student in Agra #Agra
बिगलीक्स

Agra News : Two students of St. Pauls Church college suspend for molesting girl student in Agra #Agra

841

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़, दो छात्र निलंबित। छात्रों ने फोन पर छात्रा के पिता को धमकाया। ( Agra News : Two students of St. Pauls Church college suspend for molesting girl student in Agra)
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली​ शिक्षिका की बेटी चर्च रोड स्थित सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज में पढ़ती है। एक महीने पहले छात्रा के मोबाइल पर किसी अपरिचित नंबर से कॉल आया, छात्रा के पिता ने कॉल रिसीव की तो कहा कि मैं कॉलेज का शिक्षक बोल रहा हूं, अपनी बेटी को समझाकर कॉलेज भेजना और गालियां देना शुरू कर दिया। जब ट्रू कॉल पर नंबर देखा तो वह छात्रा के साथ पढ़ने वाले एक छात्र का था। जब छात्रा के साथ पढ़ने वाले छात्र से संपर्क किया तो वह कहने लगा कि उसनके मोबाइल से किसी और ने कॉल की थी।


दो छात्र एक साल से कर रहे थे परेशान
परिजनों ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि दो छात्र एक साल से उसे परेगशान कर रहे हैं, एक छात्र ने उसे प्रपोज भी किया था बेटी ने उसकी शिकायत शिक्षिका से कर दी, शिक्षिका ने छात्र को डांट लगाते हुए चेतावनी दी थी, जिसके बाद से वह रंजिश माने लगा और आए दिन से परेशान करने लगा। क्लास रूम से लेकर कॉलेज कैंपस में छात्रा से छात्र छेड़छाड़ करने लगे।


दो छात्र निलंबित
इस मामले में छात्रा के परिजन पुलिस में मुकदमा दर्ज नहीं करना चाहते, उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपल से शिकायत की। प्रिंसिपल मनोज थामस का मीडिया से कहना है कि दोनों आरोपी छात्रों के अभिभावकों को नोटिस भेजकर निलंबित कर दिया है।

छात्रा से कहा अपना रास्ता बदल दो, वैन बदल दो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा के परिजनों का कहना है कि कॉलेज में शिकायत करने पर उनकी बेटी से कहा ​गया कि छात्र दिखाई दे तो अपना रास्ता बदल दो। वैन बदल दो और अपने पिता से भी कह देना कि वह इस तरह की शिकायत लेकर दोबारा कॉलेज न आएं। हालांकि, कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस तरह की जानकारी से इन्कार किया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Bear family Arthur, Ron, and Molly complete seven years at the Agra Bear Rescue Facility…#agranews

आगरालीक्स…आगरा भालू संरक्षण में भालू परिवार आर्थर, रॉन और मॉली ने पूरे...

बिगलीक्स

Agra News: Neighbor intervenes in a dispute between a husband and wife; husband dies following a physical altercation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पति—पत्नी के झगड़े में आया पड़ोसी, मारपीट में पति की...

बिगलीक्स

Agra News: Dayalbagh to Khandauli in 5 minute, Rs 147 crore yamuna Bridge complete in two years

आगरालीक्स आगरा से खंदौली पांच से सात मिनट में पहुंच सकेंगे। इसके...

बिगलीक्स

Agra News: No entry of heavy vehicle in Agra from 5 AM to 11 PM

आगरालीक्स आगरा में सुबह 5 से रात 11 बजे तक भारी वाहन...

error: Content is protected !!